नए साल के खास मौके पर 1 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म दूसरे दिन के लिए कमा रही है. दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाती दिख रही है.
सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया वो भी तब जब सिनेमाहॉल में ‘अवतार फायर एंड ऐश’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में पहले से मौजूद हैं और बढ़िया कमाई कर रही हैं.
वहीं दूसरे दिन 3:15 बजे तक 80 लाख रुपये कमाते हुए टोटल 7.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बता दें कि आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है और अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में अच्छी खासी प्रोग्रेस देखी जाएगी.
