Tuesday, 27 October 2026 | 11:49 PM
भारत

गया: वजीरगंज में 150 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

Share:
गया: वजीरगंज में 150 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित
जिले के वजीरगंज में संचालित लेट्स इंस्पायर के तहत गार्गी पाठशाला में मंगलवार को समाजसेवी राजीव रंजन की ओर से उनके सुपुत्र अतुल्य राज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर 150 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस पहल के माध्यम से समाजसेवी ने बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने के साथ जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत अतुल्य राज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से कहा गया कि इस कठिन परिस्थिति में संगठन दिवंगत अतुल्य राज की माता रंजना जी और पिता राजीव रंजन जी के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहेगा। संगठन ने परिवार को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
मौके पर शिक्षिका रौशनी चड्ढा, जिला कोऑर्डिनेटर अबी सिन्हा, रामाश्रय सिंह, संजय कुमार, फहद रिजवान एवं अन्य ने संबोधित किया।