Tuesday, 27 October 2026 | 3:09 PM
भारत

गया: भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व टेंपो भी बरामद

Share:
गया: भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व टेंपो भी बरामद
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पिछले 24 घंटे के अंदर 580 लीटर देशी, 300.39 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है । दो शराब तस्कर  गिरफ्तार भी किए गए हैं।साथ में उसके लिए प्रयुक्त किए गए एक कार और एक टेम्पो भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में बहेरा थाना के धर्मेंद्र कुमार और झारखंड के लोहरदगा जिला के संजय भगत को पुलिस ने मौके पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गया पुलिस द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में 25 अक्टूबर को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। वजीरगंज, मुफसिल और बहेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाए जा रहे  अभियान में कुल 580 लीटर देशी शराब, 300.39 लीटर विदेशी शराब, 01 टेम्पू एवं 01 कार के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि शराब बंदी कानून के तहत पुलिस द्वारा अक्सर छापामारी की जा रही है फिर भी शराब तस्करों का हौसला ऐसा बुलंद है कि शराब तस्करी रुकने का नाम ही नहीं लेता।