Tuesday, 27 October 2026 | 2:02 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस

त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Share:
लखीमपुर खीरी :  श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस
श्रद्धांजलि की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के ग्राम पोस्ट बेल्लुआ ईसानगर में पूर्व विधायक स्व० बाला प्रसाद अवस्थी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

उन्होंने पूर्व विधायक स्व० बाला प्रसाद अवस्थी  के पुत्रगण संजीव अवस्थी, राजीव अवस्थी, विनीत अवस्थी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए  ईश्वर से प्रार्थना की।

इस भावुक पल पर क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विधायक शशांक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार, उमाशंकर मिश्रा, सुमित जायसवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।