Tuesday, 27 October 2026 | 3:10 PM
भारत

गया: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा सेवकों में आक्रोश

Share:
गया: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा सेवकों में आक्रोश

जिले के वजीरगंज, शेरघाटी, फतेहपुर टिकारी समेत सभी प्रखंडों के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पदस्थापित  शिक्षा सेवकों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से सेवकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
 सुनील कुमार, मनोज कुमार, कुमारी पुष्पा, सरगुन कुमार, शंकर राजवंशी सहित कई शिक्षा सेवकों ने बताया कि रोजमर्रा के खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी दिक्कत आ रही है।
 वेतन भुगतान को लेकर कई बार विभाग से गुहार लगाई गई। प्रदेश संघ के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।सभी शिक्षा सेवकों ने सरकार से अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है।