Tuesday, 27 October 2026 | 11:47 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच

फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक स्थित कढ़हार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने 96 वृद्ध रोगियों की जांच कर रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराया।
Share:
फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) राजेपुर ब्लॉक स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वृद्धजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा कुल 96 वृद्ध रोगियों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी), वजन, श्वसन, हृदय की चाल तथा रक्त में ऑक्सीजन के स्तर सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के बाद रोगानुसार मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान वृद्धजनों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अनिद्रा, पेट संबंधी रोग, एलर्जी, सायटिका, जोड़ संबंधी रोग तथा सांस-दमा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं।

चिकित्साधिकारी ने वृद्धजनों को दवाओं के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्हें गलत खानपान एवं अनियमित दिनचर्या से होने वाले स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योग एवं व्यायाम, संतुलित आहार तथा पर्याप्त स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई।

शिविर में वृद्धजनों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति भी जागरूक करते हुए स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में स्वच्छ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।