फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला स्तरीय शाखा फर्रुखाबाद का द्विवार्षिक निर्वाचन 27 अक्टूबर 2026 को संघ के संविधान के अनुसार संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन एवं निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
निर्वाचन में जिलाध्यक्ष पद पर सचिन मिश्रा निर्वाचित हुए। वहीं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष वर्मा तथा जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज चौहान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इसी क्रम में जिला मंत्री पद पर अनुभव पाण्डेय निर्वाचित हुए। जिला उपमंत्री पद पर हर्षित अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष पद पर रामजी यादव तथा जिला ऑडिटर पद पर त्रिलोकी नाथ तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संगठन को संविधान के अनुरूप मजबूत करने, लेखपालों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला शाखा में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
