Tuesday, 27 October 2026 | 10:54 PM
भारत

गया: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले खरखुरा से दो ठग गिरफ्तार

Share:
गया: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले खरखुरा से  दो ठग गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के दो ठग आज गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार ठगों में अजित कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल, 11 सिम,एक लैपटॉप चार्जर, फर्जी आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड साइकिल आदि भी बरामद की गई। 
इस संबंध में पता चला कि गया पुलिस को दिनांक 26.10.2026 को सूचना मिली कि खरखुरा डेल्हा स्थित एक मकान में क्रेडिट कार्ड संबंधित साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा खरखुरा अशोक नगर स्थित मकान की घेराबंदी की गई, भागने का प्रयास कर रहे 02 अभियुक्तों को शस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। जिसमें  अजीत कुमार, पिता स्व० जितेन्द्र पासवान, चितिखर, थाना टिकारी, जिला गया और. दीपक कुमार, पिता सोमर पासवान, फरीदपुर, थाना कुर्था, जिला अरवल शामिल हैं ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके पास से 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड (फर्जी), 01 लैपटॉप चार्जर, 02 आधार कार्ड (फर्जी), 01 पैन कार्ड, 01 डेबिट कार्ड, 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है 
पूछताछ में बताया कि क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने व लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। साइबर पोर्टल पर सैमसंग A06 पर 3 शिकायत (₹1,02,371), वीवो V-50 पर 1 शिकायत (₹37,873) समेत एप्पल व वनप्लस पर भी शिकायतें दर्ज हैं।