गया पुलिस ने सरबहदा थाना लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूट में प्रयोग किए गए 04 मोटरसाईकिल, लूटी गई 01 मोबाईल फोन एवं 03 अन्य मोबाईल फोन की बरामदगी के साथ आज 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के निवासी राजबली चौधरी, दीपक चौधरी, सोनू कुमार, प्रवीण चौधरी, और नारदीगंज थाना क्षेत्र के मंटू कुमार शामिल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 14.10.2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इन्हें फोन करके एक व्यक्ति द्वारा बोला गया कि अपना पिकअप लेकर सरबहदा आ जाओ, यहाँ से दो जानवर लेकर भटहटी जाना है। जब ये सरबहदा मंदिर के पास पहुँचे तो फोन से बात करने वाला एवं एक अन्य व्यक्ति इनके पिकअप में चढ़ गया एवं कुछ दूर आगे बढ़ने पर महकार थानान्तर्गत तेतरिया पहाड़ के पास सुनसान जगह देखकर बलपूर्वक इनका मोबाईल एवं रूपया छिन लिया एवं इनके साथ मारपीट करते हुए वादी को इनके पिकअप से नीचे उतार दिया एवं इनका पिकअप लेकर वहीं से भाग गया।
- इस संबंध में सरबहदा थाना कांड संख्या-161/26, दिनांक-14.10.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
तदोपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के त्वरित उद्भेदन एवं घटना कारित करने में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष सरबहदा, सरबहदा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को शामिल किया गया।
- उक्त गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन कर इस कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- लूट के मोबाईल फोन के साथ पकड़ाए अभियुक्त दीपक चौधरी के निशानदेही पर राजबली चौधरी, पे० बिमल चौधरी के पास से 01 मोटरसाईकिल एवं लूटी गई 01 मोबाईल फोन एवं अन्य तीन अभियुक्तों के पास से एक-एक मोबाईल फोन कुल 03 मोबाईल फोन बरामद किया गया।
- पकड़ाए अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि इस कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त ग्राम खेसाड़ी, थाना नीमचक बथानी, जिला गया का है।
- तत्पश्चात उक्त गठित टीम के द्वारा ग्राम खेसाड़ी, थाना नीमचक बथानी में छापेमारी किया गया तो उक्त अभियुक्त घर से फरार पाया गया एवं उसके घर के पास से लूट की घटना कारित करने में शामिल 03 मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
- अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों का अपराधिकारिक इतिहास खंगाला जा रहा है।