Thursday, 12 November 2026 | 7:05 PM
उत्तर प्रदेश

फ़फर्रुखाबाद:रामलीला देखने गए 22 वर्षीय दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरे गांव में मिला शव

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के सरवर आलमपुर गांव में 22 वर्षीय दीपक कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दीपक परिजनों को रामलीला देखने की बात कहकर घर से रुका था। सुबह उसका शव दूसरे गांव में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Share:
फ़फर्रुखाबाद:रामलीला देखने गए 22 वर्षीय दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरे गांव में मिला शव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) थाना जहानगंज क्षेत्र के सरवर आलमपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच वीरेंद्र सिंह के घर के पीछे बने शौचालय के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी चाहर नगला, थाना जहानगंज के रूप में हुई है।
सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर शौचालय के पास पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
676702
मृतक का गांव चाहर नगला घटनास्थल से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। दूसरे गांव में युवक का शव मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
रामलीला देखने की बात कहकर रुका था दीपक
मृतक के चाचा ने बताया कि मंगलवार शाम उनके परिवार में श्रवण कुमार के यहां बच्चे का नामकरण संस्कार था। इस अवसर पर पूरे परिवार को दावत में शामिल होना था। सभी लोग जाने की तैयारी कर रहे थे और दीपक भी उनके साथ चलने के लिए तैयार था।
इसी दौरान दीपक ने कहा कि चाचा आप लोग चले जाइए, मैं रामलीला देखूंगा। इस पर चाचा ने उसे रामलीला देखने के बाद दावत में पहुंचने और फिर घर आने की बात कही। लेकिन बुधवार सुबह उन्हें दीपक की मौत की सूचना मिली।
अधिकारी मौके पर पहुंचे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
676696
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।