Thursday, 12 November 2026 | 7:06 PM
भारत

गया: दस कट्ठा में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

Share:
गया: दस कट्ठा में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
गया के इमामगंज थानांतर्गत  लूटियटाड़ जंगल के अंदर करीब दस कट्ठा में लगाया गया अफीम की खेती का पता चला। पुलिस ने उसे विनष्ट कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 
इस अभियान में वन विभाग, एसटीएफ छकरबंधा, छकरबंधा थानाध्यक्ष, इमामगंज थानाध्यक्ष साथ सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदारों की संयुक्त टीम द्वारा ड्रोन की सहायता से लुटीटार जंगल के अंदर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित किया गया। इसके उपरांत लगभग 10 कट्ठा भूमि पर लगी अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।