Thursday, 12 November 2026 | 7:06 PM
भारत

गया: मादक पदार्थ के तस्करी का अभियुक्त गिरफ्तार

Share:
गया: मादक पदार्थ के तस्करी का अभियुक्त गिरफ्तार
मगध विश्वविद्यालय थानांतर्गत ज्ञानखाप निवासी संजय पासवान को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-  पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक-26.04.2025 को शेरघाटी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि आमस से बाराचट्टी जाने वाली मुख्य सड़क एन०एच०-02 (जी०टी० रोड) से एक काला पीला रंग के 01 ऑटो से अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है।
- प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु शेरघाटी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शेरघाटी ग्राम गोपालपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे वाहनों की जाँच करने लगे। तभी पुलिस वाहन को देखकर एक ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भागने लगा। उक्त ऑटो चालक भागने में सफल रहा । ऑटो बरामद कर लिया गया था। तत्पश्चात ऑटो निबंधन संख्या- JH13C3077 का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में उक्त ऑटो के सीट के नीचे से तीन बोरी अवैध मादक पदार्थ (डोडा) कुल- 57.49 किलोग्राम बरामद हुआ था।
- इस संबंध में शेरघाटी थाना द्वारा कांड सं०-179/25, दिनांक-26.04.2025, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।