Thursday, 12 November 2026 | 7:32 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: एडीजे-03 कोर्ट का फैसला, लूट के दोषी विशुन दयाल को 2 साल की जेल के साथ अर्थदण्ड की साथ

फतेहगढ़ पुलिस की मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और पैरवीकारों की मजबूत पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय एडीजे-03 कोर्ट द्वारा दिनांक 12.11.2026 को अभियुक्त विशुन दयाल को दोषसिद्ध कर 02 वर्ष के कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: एडीजे-03 कोर्ट का फैसला,  लूट के दोषी विशुन दयाल को 2 साल की जेल के साथ अर्थदण्ड की साथ

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों को त्वरित व कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज से जुड़े वर्ष 2012 के लूट के मामले में पुलिस की ठोस विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के चलते कोर्ट ने अभियुक्त को सजा सुनाई है।

​मामले का संक्षिप्त विवरण:

अभियुक्त विशुन दयाल पुत्र अशोक कठेरिया (निवासी: चिलाका, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़) के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज पर मु०अ०सं० 280/2012 (वाद संख्या 149/2012) धारा 392 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष विवेचना संपादित करते हुए माननीय न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) प्रेषित किया गया था।

​कोर्ट का फैसला और सजा:

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा किए गए अथक प्रयासों व न्यायालय में प्रभावी पैरवी के आधार पर, माननीय न्यायालय एडीजे-03 कोर्ट द्वारा दिनांक 12.11.2026 को अभियुक्त विशुन दयाल को दोषसिद्ध करार दिया गया। न्यायालय ने उसे 02 वर्ष के कारावास तथा 1,000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

​सराहनीय पुलिस व अभियोजन टीम:

मामले में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही:

  • ​एडीजीसी: श्री संजीव कुमार पाल एवं श्री अनुज प्रताप सिंह

  • ​कोर्ट मोहर्रिर: हे०का० हरबेन्द्र सिंह

  • ​पैरोकार: का० विवेक कुमार