गौतमबुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर इको गाड़ी का फटा टायर , चार लोग घायल एक की मौत

गौतमबुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का फटा टायर , चार लोग घायल एक की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर जेवर टोल के पास एक तेज रफ्तार इको कार आगे का टायर फटने से हाईवे पर पलट गई। हादसे मे कार मे सवार दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नोएडा सेक्टर-63 के छीजारसी निवासी राजकुमार और राजेश मूलरूप से अलीगढ के गांव सालपुर के रहने वाले हैं। उनको मंगलवार को नोएडा से मथुरा किसी काम से जाना था। मंगलवार की दोपहर राजकुमार, राजेश, पुष्पा पत्नी राजकुमार, ममता पत्नी संदीप नोएडा के बुद्ध विहार निवासी गोविन्द के साथ मथुरा के लिए इको कार लेकर चले थे।
जेवर टोल से दो किमी पहले दोपहर करीब चार सवा चार बजे पहुंचे, तभी अचानक उनकी कार का आगे का टायर फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर कई बार हाईवे पर पलट गयी।
जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मी एम्बुलेंस लेकर पहुंचे और सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गोविन्द सिंह को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का इलाज जारी है।