गौतमबुद्ध नगर: कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देकर मां की मौत, डॉक्टर ने कहा- ब्लीडिंग की वजह से गई जान, परिजनों ने किया हंगामा कहा- डॉक्टरों की वजह से गई जान

गौतमबुद्ध नगर: कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देकर मां की मौत, डॉक्टर ने कहा- ब्लीडिंग की वजह से गई जान, परिजनों ने किया हंगामा कहा- डॉक्टरों की वजह से गई जान- ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में एक महिला ने बच्चा पैदा करने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाया। जिसके बाद महिला के परिजन उसके शव को लेकर वापस चले गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की प्लेट्स काफी डाउन हो गई थी। जिसकी वजह से उसके ब्लीडिंग हो रही थी। जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

कृष्णा अस्पताल के मालिक डॉक्टर त्यागी का कहना है कि 2 दिन पहले मनीषा को प्रसव के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इलाज के दौरान मनीषा को सारी सुविधाएं दी गई। इलाज के दौरान कृष्णा अस्पताल में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
डॉ० त्यागी के मुताबिक महिला की तबीयत काफी खराब थी। उसकी प्लेट्स काफी डाउन हो रही थी। इस बात की जानकारी महिला के पति तरुण को भी दी गई थी और कहा था कि अगर आप चाहो तो किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकते हो। उसके बावजूद भी महिला का इलाज तरुण ने कृष्णा अस्पताल में ही करवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मनीषा की शादी तरुण के साथ हुई थी। तरुण ने बताया कि मनीषा गर्भवती थी। प्रसव के लिए मनीषा को कृष्णा अस्पताल में एडमिट करवाया गया, पति तरुण के मुताबिक बच्चा पैदा होने के बाद मनीषा की तबीयत लगातार खराब होती गई और उसको उल्टी होनी शुरू हो गई। इसकी जानकारी कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को दी गई। उसके बावजूद भी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच शनिवार की देर रात को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तरुण का कहना है कि कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बीवी की मौत हुई है।