गौतमबुद्ध नगर : युवा सपा नेता चौधरी मोनू खारी के निज निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उमड़ी भीड़,भारी संख्या में लोगों ने किया भव्य स्वागत

गौतम बुध नगर, नोएडा : हमारे सहयोगी दिलीप कुमार के मुताबिक चौधरी मोनू खारी युवा सपा नेता ग्राम इलाहाबाँस सेक्टर 86 जनपद गौतम बुद्ध नगर के निज निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लोगों ने भव्य स्वागत किया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चौधरी मोनू खारी युवा सपा नेता के बाबा स्वर्गीय चौधरी रतन सिंह प्रधान जी पुत्र श्री स्वर्गीय चौधरी गिरवर सिंह प्रधान जी के चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में चौधरी ओमवीर खारी चौधरी, चौधरी हरिवीर सिंह खारी ,चौधरी विनोद प्रधान जी, चौधरी राज सिंह खारी, चौधरी कल्याण खारी, चौधरी मोनू खारी, चौधरी सुबोध खारी, चौधरी हरीश खारी, चौधरी योगेश खारी, चौधरी हरेंद्र खारी, चौधरी कमल खारी ब दिलीप सिंह आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।