फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
दिनांक 17.02.2026 को जारी आदेश के तहत एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। जारी सूची के अनुसार—स्थानांतरित अधिकारी का विवरण निम्नवत है:
उपनिरीक्षक श्री जगदीश वर्मा (पीएनओ-850910434)
कहां से: कायमगंज थाना
कहां को: पुलिस लाइन, फतेहगढ़
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कदम जनपद में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों की सुचारू संचालन एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे कार्यप्रणाली में संतुलन एवं दक्षता बनी रहती है। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय
