Monday, 14 September 2026 | 9:05 PM
India

फर्रुखाबाद:NEET परीक्षा लीक मामले में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर क
Share:
फर्रुखाबाद:NEET परीक्षा लीक मामले में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा दर्ज मुकदमों का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। पार्टी ने मांग की कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी कथित फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं, गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए तथा प्रदर्शन के दौरान मृत और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा जन अधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति के माध्यम से केंद्र सरकार से देश की चुनाव व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, ग्राम पंचायत चुनाव की सूची को मान्य कर पारदर्शी चुनाव कराने, निजी संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने तथा कानूनी प्रक्रिया अपनाने और देश में बढ़ती नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए शराब के ठेकों को बंद या सीमित करने की भी मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, बृजेश कुशवाहा एडवोकेट, राजवीर सिंह, डॉ. केपी सिंह, संजीव एडवोकेट सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार जन अधिकार पार्टी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन और उसमें की गई मांगों पर आधारित है। इन मांगों या आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।