Monday, 14 September 2026 | 9:04 PM
India

फर्रुखाबाद:आईटीआई प्रवेश 2026-27: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त, जल्द करें आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026
Share:
फर्रुखाबाद:आईटीआई प्रवेश 2026-27: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त, जल्द करें आवेदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी www.scvtup.in⁠ पर जाकर "Online Submission of Application for Admission for Session 2026-27" लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर का ओटीपी के जरिए सत्यापन अनिवार्य होगा। आवेदन पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। सफल भुगतान के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट भी प्राप्त किया जा सकेगा।

नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो अभ्यर्थियों को 48 घंटे (दो दिन) के भीतर संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ई-फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

प्रवेश पंजीकरण शुल्क

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹300

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST): ₹250

सभी महिला अभ्यर्थी: ₹100

नोडल प्रधानाचार्य ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, ताकि प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेश का लाभ प्राप्त किया जा सके।