फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ गौतम–वर्षा का दाम्पत्य सूत्र बंधन, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार को जनपद के ग्राम आसलपुर पोस्ट पुठरी निवासी गौतम पुत्र श्री अरविन्द शाक्य एवं ग्राम चिलसरी पोस्ट बरझाला निवासी वर्षा पुत्री श्री मकरन्द सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार के साथ सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर बौद्ध परंपराओं के अनुरूप विवाह संस्कार संपन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदम्पती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध धम्म के सिद्धांतों, समानता, आपसी सम्मान और सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवविवाहित दंपति को सुखी, सफल एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।