फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित एवं सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
यह जानकारी निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी-9760/स०क०/ए०टी०एस०/प्रवेश परीक्षा-11/2025-26, दिनांक 20 जनवरी 2026 के क्रम में जारी की गई है।
प्रवेश का आधार
कक्षा 11: कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।
कक्षा 6: समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
वर्गवार आरक्षण का विवरण
अनुसूचित जाति/जनजाति एवं विमुक्त जाति के छात्र – 60%
अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र – 25%
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्र – 15% ग्रामीण क्षेत्र – 85%, नगरीय क्षेत्र – 15%
आय सीमा
ग्रामीण क्षेत्र: अभिभावकों की वार्षिक आय ₹46,080/- से अधिक नहीं
शहरी क्षेत्र: अभिभावकों की वार्षिक आय ₹56,460/- से अधिक नहीं
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभिभावक विज्ञापन तिथि से ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट
👉 http://ats.upsdc.gov.in/ पर निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर कर सकते हैं।
छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं
विद्यालय में चयनित छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।
प्रवेश परीक्षा समय-सारिणी
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन: 25 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा आयोजन: 15 मार्च 2026 सफल छात्रों की सूची प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ: 23 मार्च 2026
जिला समाज कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद योगेश पाण्डेय ने पात्र अभिभावकों से समय से आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र इस आवासीय विद्यालय की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
