गया: जिलाधिकारी के कार्यालय में आज फिर जनता दरबार लगा । जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। जिसमें कई समस्याओं का समाधान तुरंत कर दी गई।जबकि बाकी का त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
समस्याओं में ज्यादा भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों पर मामले आए। लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को र रखा।
ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।