Friday, 23 October 2026 | 6:52 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : बजाज मिल ने 11 करोड़ 94 लाख का भेजा भुगतान, राकिशसं के सत्याग्रह में हुआ था समझौता

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने बताया किसानो का बकाया गन्ना भुगतान शुक्रवार को 11 करोड़ 94 लाख 22 हजार 142 रुपए भारतीय स्टेट बैंक में खुले एसक्रो अकाउंट के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा गया है।
Share:
लखीमपुर खीरी : बजाज मिल ने 11 करोड़ 94 लाख का भेजा भुगतान, राकिशसं के सत्याग्रह में हुआ था समझौता
लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के चार दिन चले सत्याग्रह और बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड के अधिकारियों से हुए समझौते के अनुसार 11 करोड़ 94 लाख 22 हजार 142 रुपए का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने बताया कि संगठन और अधिकारियों के बीच हुए समझौते में 10 करोड रुपए दूसरे दिन और 5 करोड रुपए दीपावली पर्व के पूर्व दिए जाने का फैसला हुआ था लेकिन चीनी मिल और बैंकों में अवकाश के कारण शुक्रवार को 11 करोड़ 94 लाख 22 हजार 142 रुपए भारतीय स्टेट बैंक में खुले एसक्रो अकाउंट के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा गया है। इस धनराशि से 7,8 और 9 जनवरी 2026 का गन्ना भुगतान हो गया है।