Friday, 23 October 2026 | 7:50 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह 1 नवम्बर को

Share:
जौनपुर :श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह 1 नवम्बर को
जौनपुर : श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 1 नवम्बर दिन रविवार को सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन नगर के उर्दू बाजार में स्थित घनश्याम दास बगीचा के सभागार में होगा।
इस आशय की जानकारी महासचिव संतोष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही श्री यादव ने समस्त मां लक्ष्मी पूजन समितियों के पदाधिकारियों सहित जिले के स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
इसी क्रम में अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव और अति विशिष्ट अतिथि इं. कृष्ण कुमार जायसवाल 'मुन्नू' नि. महामंत्री काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में सर्जन डा. विकास यादव एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता हैं।
001