Friday, 23 October 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 23 अक्टूबर को मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

प्रशासन द्वारा एमएलसी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।