Friday, 23 October 2026 | 3:06 PM
भारत

बिहार: महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के गठन की मांग

Share:
बिहार: महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के गठन की मांग

बोधगया के राजद विधायक सह पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत और सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार सरकार से बोधगया स्थित  महाबोधि मंदिर की प्रबंधन समिति के गठन की मांग की है। नेताओं  में बताया कि अभी पिछले पांच महीने से न तो कोई मंदिर ट्रस्ट का कोई मेंबर हैं और न ही सचिव। इस कारण प्रबंधन में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को गया शहर के रामपुर स्थित सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर प्रेस वार्ता हुई।
नेताओं ने कहा कि देशी विदेशी पर्यटकों का आना तो सालों भर होता रहता है ।पर अभी जाडा शुरू होते ही यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। गया के ही केंद्रीय मंत्री हैं ,बिहार के विद्यान सभा अध्यक्ष भी है मंत्री भी हैं।फिर भी मंदिर प्रबंधन समिति के गठन में लापरवाही की जा रही है। जो उचित नहीं है।
विधायक सर्वजीत ने यह भी सरकार पर आरोप लगाया कि गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का काफी अभाव है। कई विभागों में समस्या का अंबार है।