घटना की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और वजीरगंज पुलिस घटना स्थल पर जाकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामलों की जांच शुरू कर दी है। उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।