पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब…

पीलीभीत में पीटीआर में दिखी दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली

कलीनगर में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से पहचान रखने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली भी पाई जाती है। पूर्व में जंगल घूमने आए वाइल्डलाअइफ फोटोग्राफर शिशिर जैन ने अचानक दिखीं रस्टी स्पॉटेड कैट की तस्वीर कैमरे में कैद कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। इस शर्मीली बिल्ली की कई खासियत हैं। पीटीआर के जंगल का प्राकृतिक वातावरण वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। जंगल में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी हमेशा चर्चाओं में रहती है। वहीं, सांप और पक्षियों का…

पीलीभीत में पत्नी की हत्या कर शव गायब किया

बीसलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव गायब कर दिया था। मामले में एक वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर दियोरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी रामगोपाल ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा का विवाह वर्ष 2015 में दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ही गांव जादौंपुर पट्टी निवासी सालिगराम से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद पैदा हो गए थे। दोनों के मतभेद खत्म कराने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन…

पीलीभीत में सप्तसरोवर जाने वाला मार्ग बदहाल, सैलानी परेशान

कलीनगर में पर्यटन के लिहाज से भले ही सप्तसरोवर को विकसित करने के साथ ग्राम पंचायत में होम स्टे की सुविधा शुरू की गई हो, लेकिन मूलभूत सुविधाएं न मिलने से सैलानी मायूस हैं। सप्तसरोवर जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैलानियों का कहना है कि विभाग को मार्ग की बदहाली को दूर करना चाहिए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चूका बीच की तर्ज पर सप्तसरोवर को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में चार हट के…

पीलीभीत में आठ करोड़ के मुआवजे की मिली मंजूरी

बरेली- सितारगंज हाईवे के लिए ली गई भूमि का मुआवजा देने के लिए सभी दस्तावेज और प्रक्रिया के बाद हरी झंडी दे दी गई है। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृत पत्र जारी हो गया है। अब किसानों के खातों में रुपये डाले जाएंगे। कई दिनों से सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पत्रावलियों का सत्यापन कार्य चल रहा था। बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के निर्माण को अब गति मिलेगी। सदर तहसील के बाद दूसरे चरण के लिए अमरिया तहसील क्षेत्र के 27 गांवों के…

पीलीभीत में बाढ़ खंड की टीम ने देखे शारदा नदी किनारे के हालात

पूरनपुर में शारदा नदी की बाढ़ से गांव चंदिया हजारा और आसपास के क्षेत्र को बचाने के लिए जीओ बैग की ठोकर बनाने का टेंडर होने और चेनेलाइजेशन को स्वीकृत मिलने के बाद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने टीम के साथ नदी किनारे पहुंचकर स्थिति को देखा। नदी तट पर पहुंचे लोगों को धनराशि अवमुक्त होने पर शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। शारदा नदी ने पिछले तीन-चार साल से गांव चंदिया हजारा और आसपास इलाके में भारी तबाही मचा रखी है। नदी से गांव को बचाने के…

पीलीभीत में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर प्रसव, नवजात की मृत्यु, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने की जांच

राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर महिला का प्रसव हो गया। समय पर स्टाफ के न पहुंचने के कारण नवजात की मृत्यु हो गई। लापरवाही पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच समिति गठित कर दी है। उधर जिलाधिकारी ने भी इसका संज्ञान लिया। डीएम ने स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम को जिला अस्पताल भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर महिला का प्रसव हो गया। समय…

पीलीभीत की सुनगढ़ी में मोबाइल की दुकान से 10 लाख के फोन चोरी

पीलीभीत के चावला चौराहे पर पुलिस पिकेट प्वाइंट के नजदीक चोरों ने नकब लगाकर मोबाइल की दुकान से 10 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उधर, गल्ला मंडी में एक दुकान में आठ दिन के भीतर दोबारा नकब लगाने की कोशिश की गई। शहर में लगातार हो रही चोरियों से गुस्साए व्यापारियों ने चौराहे पर धरना दिया। सूचना के बाद भी फील्ड यूनिट के न पहुंचने पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में एएसपी विक्रम दहिया ने मौका मुआयना किया। शहर…

पीलीभीत में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से दो घंटे गुल रही 200 घरों की बिजली

पीलीभीत की बारिश के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटी है। शहर में रोजाना चार-पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को खकरा फीडर का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 200 घरों की बिजली दो घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। सूचना पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। इसके अलावा शहर के अग्रवाल सभा, आयुर्वेदिक कॉलेज रोड, पुरानी तहसील, बाजार गेट, एकतानगर, अशोक कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ला, काला मंदिर रोड, दूधिया मंदिर रोड समेत कई इलाकों में दिन भर…

पीलीभीत में सरकारी भूमि पर बोई फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

पीलीभीत में सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर फसल बो दी थी। शिकायत के बाद जब जांच हुई तो मामला सही पाया गया। इसपर एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर जाकर फसल को जोत दिया। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गई है। शासन के आदेश पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन पहले शिकायत पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने गांव दियूनी केसरपुर में जाकर जांच…

पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

गजरौला के बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियूनी बहादुरगंज निवासी 44 वर्षीय हुकुमचंद्र सोमवार को गांव बिठौरा कलां की साप्ताहिक बाजार से घरेलू जरूरत का सामान खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद वह शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दियूनी बहादुरगंज मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में…

पीलीभीत की सर्दियों में फेफड़ों का संक्रमण बढ़ा, सांस लेने में हो रही दिक्कत

पीलीभीत में सर्दी की वजह से काफी लोगों के फेफड़ों का संक्रमण फैल रहा है। इससे उनमें सांस लेने की समस्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों रोजाना ऐसे 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी, खांसी के अलावा सांस से संबंधित मरीज मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आ रहे हैं। कुछ मरीज तीन से चार दिन में दवाएं खाने के बाद पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ की समस्या बढ़ती…

पीलीभीत में भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे।

बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने का लालच देकर चार लोगों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम उमरिया निवासी हरिश्चंद्र माथुर ने बताया कि उनके ही गांव के चार लोग हर प्रसाद, राम रतन, रामकुमार एवं मूलचंद ने भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन…

पीलीभीत में सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी तेंदुए की मौत

पीलीभीत में गजरौला क्षेत्र में भट्ठे के पास मिले तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। उसके सिर में गंभीर चोट मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई है। इधर, मामले में अज्ञात के खिलाफ केस भी काटा गया है। सामाजिक वानिकी क्षेत्र के गांव पिपरिया कॉलोनी में भट्ठे के पास शुक्रवार की शाम एक तेंदुए के मादा बच्चे का शव बरामद हुआ था। शावक के सिर और कान के पास गंभीर चोट के निशान थे और रक्त बह रहा था। शव को…

पीलीभीत में बैंक कर्मी पर पत्नी को पीटकर मारने का आरोप, हिरासत में

पीलीभीत में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बैंक कर्मी पति ने ससुरालियों को आत्महत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने विवाहिता को कमरे में मृत पाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरेली जिले के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी रामनिवास चकबंदी विभाग में कानूनगो हैं। उनकी पीलीभीत में ही तैनाती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री…

पीलीभीत में एसओ करेली व दो सिपाही सड़क हादसे में घायल

बिलसंडा के थाना करेली के एसओ समेत दो सिपाही लखीमपुर जिले के संसारपुर गांव के पास एक अन्य कार से टकराकर घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हुए। एसओ व सिपाहियों का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।। थाना करेली के एसओ जगदीप सिंह मलिक अपने साथ सिपाही हरेंद्र और सिपाही तेजराज कुछ जरूरी कार्य से तीन दिन पूर्व थाने से जिला लखीमपुर की ओर प्राइवेट कार से गए हुए थे। शुक्रवार की रात वापस आते हुए संसारपुर के समीप तिड़वा…

पीलीभीत में आठ घंटे गुल रही शहर की बिजली

पीलीभीत में दो दिन पूर्व बारिश से प्रभावित हुई शहर की बिजली व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारी लोकल फाल्ट होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचते रहे। बुधवार रात बारिश होने के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। 24 घंटे लगातार बिजली गुल रहने के बाद ऊर्जा निगम के अफसर आपूर्ति सुचारु हो जाने का दावा कर रहे…

पीलीभीत में धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवा ने सताया

पीलीभीत में शनिवार को सुबह में मौसम साफ रहा। पाला गिरने से कोहरा भी नहीं था। धूप खिलने के साथ ही तेज हवा भी बहने लगी। शाम होते ही सर्द हवा ने मौसम में बदलाव किया और बादल आ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बारिश हो सकती है। शनिवार को जब धूप खिली तो लोग छतों पर पहुंच गए। कुछ ही देर में तेज हवा ऐसे चलने लगी जैसे होली के बाद का मौसम आ गया हो। तेज हवा के चलने से लोगों को सड़क पर चलना भी…

पीलीभीत में बारिश से लड़खड़ाई बिजली, 20 घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति

पीलीभीत में बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर में करीब 20 घंटे बत्ती गुल रही। जिले में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। गेहूं, लाही, मटर और आलू की फसल को लाभ हुआ है। टमाटर की फसल में नुकसान होने की आशंका है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया। शहर की रामलीला रोड के गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड भी…

पीलीभीत के बरखेड़ा में 17 वर्ष बाद भी नहीं बनी गन्ना समिति, 168 गावों के 20 हजार किसान परेशान

पीलीभीत जिले में गन्ना विभाग के अधिकारी 17 वर्ष बाद भी बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा बरखेड़ा में सहकारी गन्ना विकास समिति को स्थापित नहीं करा पाए हैं। इस वजह से बरखेड़ा क्षेत्र के 168 गावों के 20 हजार से अधिक किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। गन्ना विभाग के अभिलेखों के अनुसार कस्बा बरखेड़ा में वर्ष 2006 में चीनी मिल बन गई थी। उसके कुछ ही वर्षों के बाद कस्बा बरखेड़ा में गन्ना विकास परिषद कार्यालय भी खुल गया था। विभागीय शिथिलता के चलते बरखेड़ा में सहकारी गन्ना…