पीलीभीत:इंटर कालेज में वसंत पंचमी त्योहार के साथ-साथ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को बड़े धूमधाम से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गयाl जिसमें कई विद्यार्थियों ने मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।इसी के साथ-साथ मां शारदा की वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर विद्या का वरदान मांगा। इसी कड़ी में बसंत पंचमी के विशेष त्योहार पर भी बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए l…

पीलीभीत: विकसित भारत-जी राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत कृषक श्रृमिक ग्राम चौपाल हुई संपन्न।

पीलीभीत/बीसलपुर: विकसित भारत-जी राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बीसलपुर ब्लाक सभागार में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीसलपुर विधानसभा विधायक विवेक वर्मा तथा पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा रहे। विधायक विवेक वर्मा ने विधानसभा स्तरीय एसआईआर बीएलए-2 की बैठक कर फार्म 6,7,8 की जानकारी उपलब्ध कराई।साथ ही पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भी अपनी शिरकत की। चौपाल में उपस्थित सभी ने एसआईआर बीएलओ-2 फार्म 6,7,8 जानकारी प्राप्त की। तथा अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा,…

पीलीभीत: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने कुम्भ कर्ण मौर्य, सभी में खुशी की लहर।

पीलीभीत/बीसलपुर: भूमि विकास बैंक शाखा बीसलपुर के अध्यक्ष पद के लिए कुंभकर्ण मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते कुम्भ कर्ण मौर्य का भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुम्भ कर्ण मौर्य को निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी ने फूल मालाएं पहनाकर बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।इस शुभ अवसर पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलसंडा…

पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा से होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे।

पीलीभीत/बीसलपुर: उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे बीसलपुर विधानसभा-130 से होकर गुजरेगा।यह एक्सप्रेस-वे 750 किलोमीटर लंबा बनेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गावों की जमीन का अधिग्रहण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने एक्सप्रेस-वे की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर विधानसभा के बरखेड़ा यासीन, जोगीठेर,वादिया,नौगवां संतोष, ईंट गांव,सुहेला, रामपुर अमृत, लिलहर, बमरोली,तिलसंडा हसौआ , सहित 39 गांवों…

पीलीभीत: भाजपा मंडल अध्यक्ष का मोबाइल गिरा, पुलिस से की शिकायत

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव दियुरिया खुर्द का मामला है। इसी गांव के रहने वाले (भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलसंडा)संजीव कुमार मौर्य पुत्र अशरफी लाल जो अपने गांव से बिलसंडा आए थे। (भाजपा मंडल अध्यक्ष) संजीव कुमार मौर्य का मोबाइल सुबह करीब 9:30 बजे कृष्णा मैरिज लान के आसपास गिर गया। जिसमें दो सिम कार्ड है।एक सिम vi है जिसका नंबर 8840414616 है तथा दूसरी सिम जियो है जिसका नंबर 8937876601है। तथा मोबाइल MEI नंबर 866653070304893 है।प्राथी ने मोबाइल को काफी खोजा पर मोबाइल कहीं नही…

पीलीभीत: पुलिस की ने हासिल की बड़ी कामयाबी , चाचा हत्याकाण्ड में वांछित भतीजे को भेजा जेल।

् पीलीभीत/थाना करेली: पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। जहां लिलहर में भतीजे ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपने ही सगे चाचा की हत्या की थी। वहीं थाना करेली की पुलिस ने माता-पिता को पहले ही कानूनी कार्यवाही करके जेल भेज दिया था।पुलिस के अनुसार फरार चल रहे आरोपी भतीजे को धर दबोच लिया है। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार करके पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद कानूनी कार्यवाही करके न्यायालय में पेश किया। तथा न्यायालय से सीधे जेल भेज दिया…

पीलीभीत:सगे भाई ने सगे भाई की हत्या कर घर के पशुशाला में ही दफनाया शव,14 दिन बाद खुला राज।

पीलीभीत/थाना करेली: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत थाना करेली के गांव लिलहर का है। लिलहर के रहने वाले हंसराज (उम्र लगभग 35 साल) पुत्र करन सिंह अविवाहित थे। हंसराज अपने बड़े भाई पृथ्वी राज सिंह के साथ ग्राम भौरुआ, तहसील बीसलपुर में रहते थे।मझला भाई नक्षत्र पाल गांव करेली में अपने परिवार के साथ रहता था। माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थीं । बताया है कि नक्षत्र पाल ने सात बीघा पूरी जमीन अपने नाम कर ली। इसी जमीन को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।बारह दिसंबर…

पीलीभीत: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत।

पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के अटल सभागार में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पीलीभीत के जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी रहे। जिन्होंने प्रधानों, बीबीसी सदस्यों, सचिवों, आशा बहनों, आदि को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। तथा उन सभी को घर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम के दौरान जरूरत मंदों को कंबल वितरण भी किया गया।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी…

पीलीभीत: विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं अनेक जगहों का शैक्षिक भ्रमण करके आए वापस।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं का जत्था दिनांक 9 दिसंबर 2025 शाम को अपने शिक्षक गण के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जहां सभी छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन किए।तथा बाद में सभी ने लखनऊ में चिड़ियाघर, इमामबाड़ा, अंबेडकर पार्क का भी भ्रमण कियाl तथा भ्रमण के दौरान सभी छात्र -छात्राओं ने खूब इंजॉय किया। साथ ही भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं…

पीलीभीत: रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक़सान।

पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में राठौर रेडीमेड की दुकान में अचानक आग लग जाने से लगभग बीस लाख रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। राठौर रेडीमेड कपड़े की दुकान गुरुद्वारे के पास मेन रोड पर है।बताया जाता है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। जहां दिन रविवार सुबह करीब पांच बजे की बात है,गस्त कर रही पुलिस ने दुकान में धुआं होते हुए देखा, तो उन्होंने दुकान दार को फोन करके इसकी जानकारी दी। तभी वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। तभी वहां उपस्थित लोगों…

पीलीभीत: ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड हुए रवाना।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ग्यारह विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजीव कुमार व जिला समन्वयक श्री प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए जी.जी.आई.सी.बिलसंडा,पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज मारवाड़ी खास,राजकीय हाई स्कूल जमुनिया महुआ, राजकीय हाई स्कूल ईंट गांव,राजकीय हाई स्कूल लोहिचा,राजकीय हाई स्कूल महुफ ,राजकीय इंटर कॉलेज पौंटा तथा राजकीय हाई स्कूल खनन आदि के छात्र एवं छात्राएं रवाना हुए।जहां विद्यार्थी कृषि की नई तकनीक तथा सशक्त भारत को बनाने के लिए…

पीलीभीत: सर बी.एन. राब जी की मनायी गई पुण्यतिथि।

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के माननीय जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में संविधान निर्माता सर बीएन राब जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर बी. एन. राब जी का मुख्य कार्य रूप से भारतीय संविधान के संवैधानिक सलाहकार के रूप में था। जहाँ उन्होंने संविधान का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था ,उन्होंने दुनिया भर के कई संविधानों का अध्ययन किया और 246 अनुच्छेदों का एक मसौदा तैयार किया। जिसने मसौदा समिति को काम शुरू करने के लिए…

संविधान दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में हुआ आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल व प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे। सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत: हर्षोल्लास से विद्यालय में मनाई गई वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती।

बिलसंडा/पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कालेज में हर वर्ष की भांति दिनांक 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव मौर्य ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन चरित्र के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेंद्र सिंह कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पीलीभीत: दो बाइकों की भिड़ंत, एक महिला गंभीर रूप से चोटिल।

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के खदनियां बाबा स्थान के पास दो मोटर साइकिलें आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें एक महिला के सिर पर काफी चोट आई तथा एक पुरुष के भी काफी चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भेज दिया गया है। बल्कि दोनों बाइक चालकों को ज्यादा चोट नहीं आई है। तथा दोनों बाइकों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में कर लिया है।

पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के विधायक जी ने अपने मंडल अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से की शिष्टाचार भेंट ।

बीसलपुर/पीलीभीत:मुख्यमंत्री श्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ में जनपद पीलीभीत के बीसलपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विवेक कुमार वर्मा जी ने शिष्टाचार भेंट की। साथ ही अपनी विधान सभा के विकास के वारे में बात की। तथा पूर्व विधायक श्री रामसरन वर्मा जी, नगर पंचायत बिलसंडा के चेयरमैन श्री डी.के. गुप्ता जी, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्या जी, श्री हजारी लाल वर्मा जी, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी एवं श्री बृजेश कुमार शुक्ला जी ने भी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी…

पीलीभीत:रावण का पुतला फूंकर मनाया गया विजयदशमी का पर्व ।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में रावण का पुतला फूंकर विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विजय दशमी की शाम को सुमित गुप्ता, संजीव मौर्य, संचित गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश,बाबू गुप्ता,अनुज गुप्ता, प्रतिक्षा गुप्ता,एंजल गुप्ता,हनी गुप्ता,आथर्व गुप्ता, कार्तिक गुप्ता,शानवी गुप्ता सहित अनेकों नगर वासी जय दुर्गे टाकीज के पास एकत्र हुए। सुमित गुप्ता ने वहां उपस्थित सभी को विजय दशमी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विजय दशमी को दशहरा के नाम से भी पुकारा जाता है। वहां उपस्थित सभी ने एक-दूसरे…

पीलीभीत:पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न ।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमित अग्रवाल जी ने बताया कि जो सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंवर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई के साथ साथ अन्य विभागों जैसे चिकित्सा विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेघा कैंप भी…

पीलीभीत :- समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में गरजे आंवला सांसद नीरज मौर्य ।

पीलीभीत के मौर्य बैंक्वेट हॉल चंदोई में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने पीडीए सम्मेलन किया जिसमें मुख्य अतिथि आँवला सांसद नीरज मौर्य जी रहे। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज के विरोध में किये जा रहे कार्यों को पीडीए पंचायत में रखा उन्होंने समाज विरोधी भाजपा सरकार में हो रहे मौर्यों पर अत्याचार को भी समाज के सामने रखा मौर्य जी ने कहा कि जब से भारत आज़ाद हुआ…

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का हो रहा आगमन।

ब्रेकिंग न्यूज: पीलीभीत:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 19 सितंबर को पीलीभीत पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरेगा। बाद में दोपहर भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कलेक्टर सभागार में अफसरों के साथ बैठक करेंगे । पूरनपुर की ग्राम पंचायत बकैनिया उदयकरनपुर में साक्षी फाउंडेशन श्री गुरु आशीष आश्रम पहुंचकर स्वामी प्रेम सुंगध महाराज से भेंट करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।