जौनपुर :जन अधिकार पार्टी जिला इकाई ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती।

जौनपुर : उत्तर प्रदेश – जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महापुरुषों की जयंती मनाने के निर्देश पर जिला इकाई जौनपुर ने 2 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जयंती मनाई। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमें गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ।गांधी जी ने जात – पात, छुआछूत से परे…

जौनपुर :चौकी इंचार्ज ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालको को पढ़ाया सावधानी का पाठ।

जौनपुर :थाना लाइन बाज़ार के अंतर्गत शीतला धाम चौकिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय जी ने गांधी जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया । पाण्डेय जी ने गांधी जी संघर्षो को बताया और इस अवसर पर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राहक सेवा केंद्र संचालको को बुलाया गया और बताया गया कि आज कल ग्राहक सेवा केंद्र संचालको के साथ काफी घटनाए घट रही है इस घटना से बचने के लिए सावधान रहने की हिदायत दी गयी और जिस ग्राहक सेवा केंद्र पर सी सी टी वी कैमरा नही लगा…

जौनपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र पर कोरोना काल में मृत पांच शिक्षकों के परिजनों को दिया गया सहायता राशि

शाहगंज(जौनपुर): ब्लाक संसाधन केंद्र पर विगत दिनों काल कवलित हुए शिक्षक साथियों की मदद हेतु शिक्षक समाज आगे आया। विकास खंड शाहगंज बेसिक शिक्षकों ने मृतक प्रधानाध्यापक जपटापुर डा सभाजीत यादव, शिक्षा मित्र बृजभूषण सिंह, राजेश गौतम, दिनेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक उसरहटा रामाश्रय के परिजनों को सहायता राशि दिया गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी राजीव कुमार यादव द्वारा आर्थिक सहयोग से प्रत्येक परिजन को रुपए 111000 की आर्थिक सहायता की गई।कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, सहसंयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

जौनपुर: मारपीट में तीन लोग घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी संदीप गुप्ता (40)पुत्र छोटे लाल गुप्ता का भैस को बांधने को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को पीटकर घायल कर दिया।दूसरी घटना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी सलमान (28)पुत्र बदरुद्दीन का मामुल विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना…

जौनपुर:अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश भ्रमण (अन्नदाता रथयात्रा) का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर-जिले में शुक्रवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में चल रहा अन्न दाता रथयात्रा जिले में प्रवेश करने पर वाराणसी-जौनपुर मार्ग सिहोरीवीर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में चलाया जा रहा इस दौरान अन्न दाता रथयात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार,रथ यात्रा के महानायक व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल व अन्न दाता रथयात्रा…

जौनपुर :पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ ने ऑनलाइन हाजरी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर :उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ शाखा जौनपुर के द्वारा कलेक्टर परिसर में विशाल धरना का आयोजन किया गया धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी व संचालन जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया संचालन कर रहे जिला मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनपद के मुख्य विकास अधिकारी झाड़ू लगाने वाले सफाई कर्मचारी आते हैं सफाई कर्मचारियों से ट्रेन चलाना चाहते हैं सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं सतत निगरानी एक ऐप विकसित कर रहे हैं जिसे…

जौनपुर: मूलनिवासी विद्यार्थी संघ यूनिट जौनपुर की कार्यकारिणी की बैठक

एक आवश्यक सूचना मूलनिवासी विद्यार्थी संघ यूनिट जौनपुर की कार्यकरनी का गठन 03/10/2021 दिन रविवार समय 11 बजे से आयोजन किया गया है स्थान– मूलनिवासी शिक्षण . संस्थान कोहड़ा में रखा गया है जिसमें आप सभी विद्यार्थी जरूर से पहुंचेमुख्य आतिथि En. सुधीर कुमार बामसेफ प्रदेश महासचिव जी के देख रेख में कार्यकरणी का विस्तार होगाधनवादसुजीत सिंह राव ( पत्रकार )मू०वि०संघ जिला महासचिव सचिव जौनपुर मू ०अरविन्द कुमार राव मूलनिवासी विद्यार्थी संघ प्रदेश अध्यक्ष्

जौनपुर:बार काउंसलिंग के प्रदेश उपाध्यक्ष का जौनपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर:उत्तर प्रदेश के बार काउंसलिंग के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह जी का आज दोपहर में जनपद जौनपुर के दीवानी न्यायालय संघ सभागार में आगमन हुआ।जौनपुर पहुंचने पर उपाध्यक्ष महोदय का जौनपुर के अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।सभी सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता भाइयों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जब प्रदीप कुमार सिंह जी संघ सभागार में पहुंचे तो संघ के सम्मानित अध्यक्ष समर बहादुर यादव व मंत्री भूपेश सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया।अपने संबोधन में उपाध्यक्ष महोदय ने निमित्त विधिक परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं…

जौनपुर: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी शाहगंज का किया स्वागत

शाहगंज /जौनपुर: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जौनपुर के प्रतिनिधि मंडल ने जिला सचिव राम नरेश प्रजापति के नेतृत्व में नवागत उप जिलाधिकारी शाहगंज नीतिश कुमार का बुके देकर स्वागत किया। परिषद के पत्रकारों ने आम जनमानस एवं पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी समस्याओं को उप जिलाधिकारी के सामने रखा जिस पर उप जिलाधिकारी महोदय ने न्यायायिक व्यवस्था को मजबूती से पालन करने पर जोर देने की बात की ।पत्रकारो के बारे में कहा कि पत्रकार द्वारा समाज को दिये गये समय का योगदान सराहनीय कार्य हैं पत्रकार ही समाज के पीडितों की…

जौनपुर: रेलवे फाटक का बूम तोड़ते ट्रक चालक फरार

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली अंतर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला बाजार स्थित रेलवे फाटक के गेट नम्बर 65C पर शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे अतरडीहां बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक फाटक का बूम तोड़ते हुए भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात रहे गेटमैन चंदशेखर यादव ने ट्रक का पीछा किया लेकिन उसे रोकने में सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एसआई रमेश यादव ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ रेलवे एक्ट…

जौनपुर: भूमि विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर किया घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में शनिवार की सुबह ज़मीनी विवाद के दौरान हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने 40 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी बोधई व 21 वर्षीय विनय बिंद पुत्र बोधई बिंद को लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष ने…

जौनपुर:कैलाश नाथ मौर्य(हरजुपुर)बनाए गए मौर्य- शाक्य सोसायटी के महामंत्री

जौनपुर: पच्चीस सितंबर को मौर्य शाक्य सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य की अध्यक्षता में मौर्य शाक्य सभा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य को शाक्य मौर्य सोसायटी का महामंत्री बनाया गया।बता दे कि एडवोकेट कैलाश मौर्य हरजूपूर के निवासी है और कलेक्ट्री कचहरी में बैठते है ।मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य काफी सज्जन और मिलनसार व्यक्ति हैं समाज के लोगो की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।उनके…

जौनपुर: श्रीराम लीला समिति की प्रशासनिक बैठक आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): डेढ़ सौ वर्षों से अधिक पुरानी नगर की ऐतिहासिक रामलीला समिति की दुर्गापूजा, दशहरा और भरत-मिलाप के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। रामलीला भवन पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडे बैजू महराज के मंत्रोच्चार पर समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि, एसडीएम नितीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुवात की। लीला मंचन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर की जर्जर सड़कों, जर्जर बिजली के तार व…

जौनपुर: एसडीएम ने किया बीएलओ के साथ बैठक

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बूथ लेबल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी का एहसास कराया।एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में काफी गंभीरता के साथ नाम बढ़ाएं। बताया कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम छूटने न पाए। गाँव में जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या जो अपना गाँव छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गये हैं उनकी पूरी…

जौनपुर: टैम्पो बचाने के चक्कर में नहर में ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

शाहगंज(जौनपुर): नगर के एराकियाना मोहल्ले के समीप स्थित नहर में शुक्रवार की सुबह टैम्पो बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।मुख्य मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ला के समीप नहर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौलिया से औराई जा रहा ट्रेलर ऑटो को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर में पलट गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

जौनपुर: विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।गोपालापुर अहियापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने विधायक श्री मिश्रा को बाढ़ प्रभावित किसानों, आम नागरिकों तथा मवेशियों को मिलने वाले चारे की दिक्कतों से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने प्राकृतिक आपदा में फसें ग्रामीणों की बातें…

जौनपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओ को विवेकानंद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं विवेकानंद पुरस्कार सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में विशेष योगदान के लिये कुल 60 संस्थाओं,कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बहुत ही सम्यक तरीके से अपने…

एसपी जौनपुर ने जिले की पुलिस विभाग में किया फेरबदल।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय साहनी ने जिले में करीब 18 पुलिसकर्मियों को फेरबदल किया जिसमें प्रेम शंकर तिवारी को प्रभारी यूपी 112, किशोर कुमार चौबे को प्रभारी चुनाव सेल, रविंद्र भूषण मौर्य को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल, अवनीश कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, सतीश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली, अखिलेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार, लक्ष्मण पर्वत को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक केराकत, कृष्ण कुमार सिंह को पुलिस…

जौनपुर: नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के डोमनपुर गांव में महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।मुसहर बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है।ग्रामीण…

जौनपुर :थाने में खड़ी ट्रक से एक कुंटल गांजा बरामद होने से मचा हड़कंप

जौनपुर। दो दिनों से थाने में खड़ी ट्रक से एक कुंटल गांजा बरामद होने से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप,यह बैटरी लदी ट्रक मंगलवार को अज्ञात बदमाशो ने जलालपुर थाना क्षेत्र से लूट लिया था, इसमें करीब एक करोड़ रूपये की बैट्री लदी थी।बदमाश महराजगंज थाना क्षेत्र में ट्रक छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने इसे बरामद करके बक्शा थाने पर रखा था। वहीं इस खबर के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।लोगों का कहना है कि पुलिस ने उक्त वाहन की जांच नहीं की और…