कासगंज : मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे 102 व 108 ईएमटी

कासगंज बरेली ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस संस्था की तरफ से दो दिवसीय ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आठवें बैच का समापन हुआ। इसमें संस्था की और से आए हुए ट्रेनर मनोहर लाल शर्मा और क्वालिटी ऑडिटर संदीप कुमार ने एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। 300 बेड कोविड हॉस्पिटल बरेली में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज) के ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को अलग-अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हर जिले के…

कासगंज : प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की ज्योति बनी गंजडुंडवारा ब्लॉक की चैंपियन

गंजडुंडवारा : विकास खंड गंजडुंडवारा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन यूबीएच स्पोर्ट्स एकेडमी खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा कासगंज एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई पुष्पेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान गौरव नागर, दूसरा श्याम प्रकाश और तीसरा स्थान प्रियांशु ने…

कासगंज:नगला पट्टी में आयोजित हुई कासगंज की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

कासगंज।विकास खंड कासगंज की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार बीईओ पटियाली एवं खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई यादराम तथा निलेश प्रताप सिंह चौहान ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने द्वितीय और सहदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा हेतु बैठक कलेक्टर सभागार आयोजित की गई।

बैठक में कार्यदाई संस्था लो0नि0वि0, लो०नि०वि० भवन खण्ड, यू0पी0पी0सी0एल0,आवास विकास परिषद. रा०नि०निगमउ०प्र०रा०नि० सं० स०लि० सिडको, उ०प्र० पुलिस आवास निगम, उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० प्रखण्ड, उ०प्र०रा०प०वि०नि०लि० सिचाई प्रखण्ड प्रथम, जल निगम (नगरीय), ग्रामीण सिचाई निर्माण खंड द्वारा कराए जा विभिन्न विभागों के कार्यों पर विस्तृत समीक्षा हुई। जनपद में 15 कार्यदाई संस्थाओं द्वारा 27 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को निर्देशित किया जो करवाई संस्था द्वारा कार्य किए जा रहे हैं उनमें किसी प्रकार शिकायत नहीं आनी चाहिएजिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश…

कासगंज:अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा वितरित किए गए निः शुल्क प्रैक्टिस सेट

कासगंज।अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में संचालित नवोदय विद्यालय विद्या ज्ञान सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर लटूरी सिंह बौहरे स्मृति इंटर कॉलेज ढोलना में होडल सिंह लोधी चेयरमैन एसआर ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए 35 निः शुल्क प्रेक्टिस सेट वितरित किए गए। रविवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा एक कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 35 बच्चों को निःशुल्क प्रैक्टिस सेट वितरित किए गए। साथ ही उनके माता पिता की भी काउंसलिंग की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने…

कासगंज : परिषदीय छात्र अरविंद कुमार बना सोरों का ब्लॉक चैंपियन

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को ब्लॉक सोरों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं जूनियर वर्ग जी 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप एवं ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली और सोमेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी 3- डॉ0 अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी 4- श्री ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0-प्रा0ख0 5- श्री रविचन्द्र जयसवाल, जिला उद्यान अधिकारी 6- श्री विद्या…

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ सीढ़ियों पर बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण। संजू देवी ग्राम हरनातपुर, समा परवीन मोहल्ला नवाब, विमलेश कुमारी दुर्गा कॉलोनी कासगंज के कई महीनों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे जिलाधिकारी आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में जैसे ही पहुंचे दिव्यांगजन सीढ़ियों…

कासगंज :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी का बाल दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन

दिनांक 14 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी का बाल दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप जी अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष के साथ मनाया गया जिसमें निम्न कांग्रेसियों की उपस्थिति रहीरमेश चंद धनगर, साजिल मियां, सुशील चंद शर्मा, हजारीलाल, कृष्ण कुमार, सोनी कश्यप, झमन सिंह लोधी , आशीष भाई, राजू शर्मा, धर्मवीर कश्यपआदि लोग उपस्थित रहे

कासगंज: उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 04.12.2025 तक की अवधि के लिए द्रुत गति से चल रहा है। उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है। गणना पत्र के सम्बन्धित सभी कॉलमों को भरने तथा नवीन फोटो चस्पा करते हुए हस्ताक्षरित गणना प्राप्त बी०एल०ओ० को प्राप्त करा देंगे। यदि किसी मतदाता का जन्म 01.07.1987…

कासगंज :बाल दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

मोहनपुरा।बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संविलयन विद्यालय बेरी में बच्चों के मध्य गीत, कविता एवं अंत्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी सुधा सिंह पत्नी आर बी सिंह उर्फ डॉ महेंद्र सिंह तथा पुत्र कुलदीप सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष यू पी जेल्स एसोसिएशन द्वारा शील्ड तथा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य सभी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री और टॉफी चॉकलेट आदि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों को पेन और…

कासगंज :सहावर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन विकास खंड कार्यालय के सामने मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी आरती चौधरी एवं ब्लॉक पीटीआई दीनदयाल सिंह ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान किशन, दूसरा अंशुल और तीसरा स्थान अंकित ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सेजल ने पहला, रेखा ने दूसरा और आरती…

कासगंज: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिये प्राकृतिक /दैवीय आपदा/दिव्यागंजन/निराश्रित महिला (18 से 50 वर्ष के मध्य)/बंजारा जाति में कुल 233 आवासों का लक्ष्य हुआ प्राप्त

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिये प्राकृतिक /दैवीय आपदा/दिव्यागंजन/निराश्रित महिला (18 से 50 वर्ष के मध्य)/बंजारा जाति में कुल 233 आवासों का लक्ष्य प्राप्त। कासगंज: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिये प्राकृतिक /दैवीय आपदा/दिव्यागंजन/निराश्रित महिला (18 से 50 वर्ष के मध्य) / बंजारा जाति में कुल 233 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन हेतु स्वतः अंतर्वेशन / बर्हिवेशन के संशोधित मानदंड निम्नप्रकार है।पात्रता का मानक – ग्रामीण परिवारों के सभी आवास विहीन परिवार एवं शून्य, एक…

कासगंज:सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन के उपरान्त अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे तथा प्रतिदिन की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रगति रिपोर्ट गूगल शीट में फीड करेंगे।

कासगंज: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत मतदेय स्थल संख्या 01 से 51 तक 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 52 से 100 तक, 3- डॉ० अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मतदेय…

कासगंज:परीक्षा में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित

कासगंज।लक्ष्य एजुकेशन प्वाइंट एंड कंपटीशन सेंटर द्वारा विगत 2 नवंबर को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा सेंटर के संस्थापक स्व.शंकर लाल वर्मा, मंडी निरीक्षक की तृतीय स्मृति में आयोजित किया गया था। जिसमें 534 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सेंटर के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार नीरज कुमार, द्वितीय पुरस्कार प्रशांत कुमार एवं तृतीय पुरस्कार मुकेश कुमार को दिया गया। इसके अतिरिक्त 20 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। साथ…

कासगंज : आवासीय वृद्धाआश्रम सहावर गेट कासगंज व रेलवे जंक्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अनुमति से अपर जिला जज श्री विजय कुमार तृतीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अध्यक्षता में आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुर, आवासीय वृद्धाआश्रम सहावर गेट कासगंज व रेलवे जंक्शन कासगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधिक दिवस के बारे में बताते हुए छात्रों को वृद्धो को जन सामान्य को…

कासगंज: जाटऊ अशोकपुर न्याय पंचायत के चैंपियन खिलाड़ी बने राजेश

अमांपुर (कासगंज)ब्लॉक की न्याय पंचायत जाटऊ अशोकपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर विद्यालय अभयपुरा में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रांजल, दूसरा गिरीश बाबू और तीसरा स्थान राहुल ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान निशा, दूसरा भावना और तीसरा स्थान लवली ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सोनल, द्वितीय हेमंत और…

कासगंजःजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सोरों सूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष 2025 से सम्बन्धित बैठक आयोजित

कासगंजः जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सोरों सूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष से सम्बन्धित बैठक आयोजित। जिलाधिकारी ने कहा कि सोरों नगर क्षेत्र में 28 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक होने वाले मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगवाया जाये। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित वाहनों की पार्किंग, प्रकाश एवं सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल, अग्निशमन, आदि की समुचित व्यवस्थायें अच्छे ढंग से कराई जायंे।कलेक्ट्रेट सभागार में मेला मार्गशीर्ष की तैयारियों की…

कासगंज: दिलीप और रिंकू बने न्याय पंचायत नादरमई के चैंपियन

अमांपुर (कासगंज)विकास खंड अमांपुर की न्याय पंचायत नादरमई की खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय नादरमई में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में पहला स्थान दिलीप, दूसरा कृष्णा और तीसरा स्थान दिव्यांशु ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान ज्योति, दूसरा अंशिका और तीसरा स्थान अर्चना ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, रुद्र ने द्वितीय और अखिलेश…

जिला गंगा समिति, कासगंज, वन विभाग तथा डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आज सोरों जी घाट पर भव्य गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, सोरों एवं SGM जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नगरवासियों को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, सफाई अभियान एवं श्रमदान के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट परिसर में व्यापक सफाई कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक कुमार रहे। उनके नेतृत्व में श्री भागीरथी इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं का…