राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अनुमति से अपर जिला जज श्री विजय कुमार तृतीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अध्यक्षता में आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुर, आवासीय वृद्धाआश्रम सहावर गेट कासगंज व रेलवे जंक्शन कासगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधिक दिवस के बारे में बताते हुए छात्रों को वृद्धो को जन सामान्य को विधिक दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उन्हें विधिक रूप से जागरूक किया। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज ने उपस्थित जन सामान्य को विधिक सेवा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य व महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए ड्रग्स के सेवन वाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुर में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। शिविर का संचालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने उपस्थित छात्राओं, वृद्धो व जन सामान्य को विधिक सेवा दिवस के बारे में बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी बताते हुए ड्रग्स और बाल विवाह के दुष्परिणामों व उनकी रोकथाम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक कौशल किशोर पाठक ने भी जानकारी दी। कार्यक्रमों को सफल बनाने में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कल्याणपुर की शिक्षिकाओं , आवासीय वृद्धाआश्रम की अधीक्षिका, जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन कासगंज के आरक्षियों आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
कासगंज : आवासीय वृद्धाआश्रम सहावर गेट कासगंज व रेलवे जंक्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
