मैनपुरी में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। जिसमें 20 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी दन्नाहार मय फोर्स के साथ कीरत चौकी के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की मोटर साइकिल से एक व्यक्ति आता…
Category: उत्तर प्रदेश
गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा – जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम
गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की ई-वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच हो सके। यह निर्देश गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि यूपी में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।…
मेडिकल सप्लाई की आड़ में 1 करोड़ की ठगी:यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का वर्क आर्डर दिलाने का किया था दावा, FIR दर्ज़
लखनऊ के सरोजनीनगर कोतवाली में मेडिकल सप्लाई का काम करने वाली फर्म ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। ठग दंपती ने यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिलाने का दावा करके ठगी की थी। इसी तरह बाजारखाला थाना में नौकरी के नाम पर और महानगर थाना में दरोगा से मदद के नाम पर साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांचनई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी अनिल कुमार कालरा एसटीआरके इंजीनियरिंग के…
2024 में प्रधानमंत्री पद पर नीतीश कुमार ठोकेंगे दावेदारी?
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी की मांग जेडीयू कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं. अब नीतीश कुमार ने उनको पीएम पद का कैंडिडेट बनाए जाने की मांग पर अपना रुख साफ किया है. नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे या नहीं. जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग के बीच सीएम नीतीश कुमार ने ये बयान दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम पद के लिए…
स्वामी प्रसाद माैर्य बोले- भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही है। सरकार मौन है। एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। अब मेरे नाम…
पीलीभीत :सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ में भक्तों के लगी भारी भीड़
पूरनपुरग्रामीणों के सहयोग से चल रहे सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।सुबह होते ही बड़ी तादाद में लोग व महिलाएं यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर मन्नते मांग रहीं हैं।रासलीला में आकर्षक झांकियां सजाई गईं हैं।जिसको देखने के लिए दूर दराज से दर्शक पहुंच रहे हैं। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।रात्रि के दौरान रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।जिसमें…
पीलीभीत :किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की
पूरनपुरगुरुवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव (नोकेन) में सुबह से बन्द हो गई।इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र का किसान एक-एक सप्लाई टिकट पाने को तरस रहा है।पूरनपुर चीनी में इस बार पेराई सत्र काफी समय बाद शुरु हो सका था।लेकिन चीनी मील में अव्यवस्थाएं शुरुआत से ही हावी रहीं हैं।किसानों की पेड़ी गन्ना की काफी देर से छिलाई हो पाई। जिससे गन्ने के खेतों में गेंहू की बुवाई किसान नही कर सके,किसानों को लाखों रूपयो का घाटा…
पीलीभीत :प्रधान ने लाभार्थियों के अंगूठे लगवाकर निकाले रुपये
घुंघचाई/पूरनपुरलाभार्थियों के खाते से प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलीभगत कर रुपए निकाल लिए।लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा रुपए देने की बात सामने आ रही है।वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची हुई है।मामला ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरहाना का है।आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों के खाते से रुपये निकलवा लिए गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलकर लाभार्थियों के अंगूठे लगवा कर धनराशि निकाल ली।इसके बाद लाभार्थियों ने रुपयों की जानकारी जुटाई।इस पर…
फर्रुखाबाद में ईडी ने मारा छापा
डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता के दो प्रतिष्ठानों पर ईडी की दो टीमों ने एक साथ मारा छापा शहर के मोहल्ला जोगराज स्थित ओम प्रकाश हॉस्पिटल पर पैरामिलिट्री के साथ पहुंची ईडी की टीम ईडी की दूसरी टीम ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पर मारा छापा डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता के इंस्टिट्यूट व अस्पताल के गेट बंद कर अंदर पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद किसी को अंदर व बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है पैरामिलिट्री फोर्स की महिला जवान भी अस्पताल…
फर्रुखाबाद:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ,छात्रा घायल की
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत छात्रा घायल युवक अपनी साली को दिलाने जा रहा था बाइक से 10th की परीक्षा अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर हुई मौतछात्रा गंभीर रूप से घायल युवक फर्रुखाबाद से जनपद कन्नौज के जल्लाबाद में दिलाने जा रहा था साली को परीक्षा युवक की मौत से परिजनों मे मचा कोहराम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना कमालगंज क्षेत्र के कतरौली पट्टी गांव…
प्रयागराज-जिलाधिकारी ने तहसील कोरांव के अन्तर्गत आदर्श गौशाला बेलहट एवं लतीफपुर का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने तहसील कोरांव के अन्तर्गत आदर्श गौशाला बेलहट तथा आदर्श गौशाला लतीफपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो-वंशों को चिन्हित कर अलग-अलग रखने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के लिए अलग शेड बनाकर उनकी मां के साथ रखकर विशेष देखभाल करने के निर्देश दिये है। अस्वस्थ गोवंश कोें चिन्हित कर अलग रखने तथा उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रधान एवं सचिव से वहां पर उपलब्ध भूसा, चोकर आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि भूसा, चोकर…
प्रयागराज: रोजगार मेले में 36 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा गुरूवार को उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त वि0वि0, फाफामऊ परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी पीपल ट्री आनलाइन, रेडेक्स इन्टरप्राइजेज, गोल्डेन फार्मा एग्रीकल्चर प्रा0लि0, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया, रोपन ट्रांस्पोर्टेशन सर्विस प्रा0लि0 एवं जी04एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया द्वारा चयन किया गया। उक्त मेले में कुल 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया ।उपरोक्त रोजगार मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्रीप्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया। उपरोक्त रोजगार मेले…
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बयान देने वाली ऋचा सिंह और रोली तिवारी को समाजवादी पार्टी ने निकाला
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपनी लाइन साफ कर दी है। पार्टी महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव खुलकर खड़े हैं, यह साफ हो गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो महिला नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से रोली तिवारी मिश्रा को और ऋचा सिंह को बाहर कर दिया गया है। पार्टी से दोनों नेताओं को निकाल दिया गया है। दरअसल, रोली मिश्रा और ऋचा सिंह सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य…
फर्रुखाबाद: महिला पूर्व प्रधान एक दर्जन ग्रामीणों के साथ पहुंचे डीएम कार्यालय
महिला पूर्व प्रधान एक दर्जन ग्रामीणों के साथ पहुंचे डीएम कार्यालय आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसैया नगला के मजरा सवितापुर बिहारीपुर निवासी पीड़ित पूर्व प्रधान महिला सहाना बेगम ने डीएम संजय कुमार सिंह को दिए हुए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि 4 साल पूर्व ग्रामीणों की जमीन पर वृक्षारोपण का पट्टा किया हुआ था उस जमीन ग्रामीणों की फसल खड़ी हुई है टाइम गंज एसडीएम पट्टे की जमीन पर खड़ी फसलों को नहीं काटने दे रहे हैं उसी के…
फर्रुखाबाद,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया
द दस्तक 24 न्यूज 16 फरवरी 2023। फर्रुखाबादजिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। परीक्षा के समय विद्यालय में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ना ले जाने के लिए भी निर्देशित किया। केंद्र व्यवस्थापक को नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। केन्द्र व्यवस्थापक को चेकिंग के पश्चात ही छात्राओं को विद्यालय के अन्दर प्रवेश कराने के निर्देश दिए।
फर्रुखाबाद:अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैलीं सनसनी ओदे मुंह तालाब में मिली युवक की लाश स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सुचना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकला अज्ञात युवक पहने हुए है काले कलर की इनर वा लाल लोवर पैरों में पहने हैं हवाई चप्पल पुलिस अज्ञात युवक की जांच में जुटी युवक की हत्या की लग रही आशंका मौके पर एस ओजी टीम वा फोरेंसिक टीम पहुंच मौजूद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुल रेलवे लाइन के पास तालाब…
डिप्टी CM केशव मौर्य सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर क्या बोले
मानस तन-मन। मानस जीवन। मानस से संसार। मानस को जो समझ न पाए उसका जीवन बेकार। यह टिप्पणी बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य श्रीरामचरितमानस या सनातनी व्यवस्था को लेकर जो भी बयानबाजी कर रहे हैं उसके डायरेक्टर सपा मुखिया अखिलेश यादव हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला! पुलिस आयुक्त को पत्र लिख संत राजूदास पर लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को खुद पर तलवारों से हमला होने की बात कही है। मौर्य ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने उन पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यह घटना तब हुई जब वह लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित एक टेलीविजन शो से निकल रहे थे। हमले का हवाला देते…
बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस पर बयानबाजी जारी है. समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. शिखर सम्मेलन में उन्होंने अपनी बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के टिकट पर बड़ा दावा किया है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी पिछड़ो और महिलाओं के साथ नहीं है. तब उनसे संघमित्रा मौर्य से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ये सवाल आपको बेटी से पूछना चाहिए. इस समय वो बीजेपी की सांसद हैं तो सवाल उनसे पूछना चाहिए.…
प्रयागराज-डी ओ सी गाइड का अधिकार पत्र व श्रीमती आकांक्षा केसरी को गाइड कैप्टन का अधिकार पत्र देकर किया गया सम्मानित
प्रयागराज-डी ओ सी गाइड का अधिकार पत्र व श्रीमती आकांक्षा केसरी को गाइड कैप्टन का अधिकार पत्र देकर किया गया सम्मानित प्रयागराज-भारत स्काउट और गाइड जनपद प्रयागराज में जनपद के मुखिया जिला मुख्य आयुक्त /मुख्य विकास अधिकारी महोदय प्रयागराज के निर्देशन में 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2023 राजस्थान पाली में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विकास भवन के सभागार में 2:00 बजे सम्मानित किया गया सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर उनका सम्मान किया गया। मुख्य आयुक्त महोदय द्वारा श्रीमती गायत्री यादव को डी ओ सी गाइड का अधिकार…
