फर्रुखाबाद:जिले में सोमवार से चलेगा सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान

फर्रुखाबाद,18 फरवरी 2023 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभाग की ओर से 20 फरवरी यानि सोमवार से सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग) चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस अभियान के दौरान संभावित मरीजों के बलगम के नमूने मौके पर लिए जाएंगे। टीबी की पुष्टि होने के साथ ही उपचार शुरू कर दिया जायेगा ।जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ रंजन गौतम ने बताया कि जनपद में 10 टीबी यूनिट हैं। इन यूनिटके माध्यम से सोमवार से एसीएफ अभियान की…

प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस द्वारा अपरहण के अभियोग मे वान्छित अभियुक्त गिरफ्तार

कोरांव (प्रयागराज) दिनांक 18/02/2023थाना कोरांव पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारथाना कोरांव पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 55/2023 धारा 363/366 भादवि के वांछित अभियुक्त कुरसीद अली पुत्र अकराबुद्दीन निवासी ग्राम हडिया थाना कोरांव प्रयागराज को दिनांक-17.02.2023 को टुडियार मोड़ थाना क्षेत्र कोरांव से गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग उपोरक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-कुरसीद अली पुत्र अकराबुद्दीन निवासी ग्राम हडिया थाना कोरांव प्रयागराज, उम्र 22 वर्षसम्बन्धित अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 55/2023 धारा 363/366 भादवि थाना कोरांव प्रयागराज…

प्रयागराज- दिव्यांगजन साशक्ती कारण विभाग द्वारा विकास खंड मांडा मे उपकरण बितरण शिबिर का किया गया आयोजन

प्रयागराज- दिव्यांगजन साशक्ती कारण विभाग द्वारा विकास खंड मांडा मे उपकरण बितरण शिबिर का किया गया आयोजन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायता उपकरण योजनान्तर्गत दिनांक 17 फरवरी, 2023 को विकास खण्ड परिसर माण्डा, प्रयागराज में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में माननीय प्रमुख, क्षेत्र पंचायत माण्डा, प्रयागराज द्वारा अपने कर-कमलों द्वारा 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल/02 स्मार्ट केन एवं 02 एम0आर0 किट वितरित कर कुल 40 दिव्यांगजनों को लाभान्वित कराया गया है। शिविर में विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।द…

हरदोई: तेज रफ्तार के कहर से बोलेरो कार सवार दूल्हे के बहनोई समेत 2 लोगों की हुई मौत

तेज रफ्तार के कहर से बोलेरो कार सवार दूल्हे के बहनोई समेत 2 लोगों की हुई मौत,, कन्नौज निवासी दूल्हे के बहनोई व एक 12 वर्षीय किशोर की हुई मौके पर मौत,, हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर,, दूल्हा सहित कुल 6 लोग हुए घायल,, तेज रफ्तार बोलेरो कार के गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद बोलेरो कार के रजबहा में गिरने से हुआ हादसा,, हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र से शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र जा रही थी बारात,, मौके पर पहुंची पुलिस ने…

MBBS छात्रा के कमरे में मिला सुसाइड नोट:मेरा मेडिकल पढ़ाई में मन नहीं लग रहा लिखकर 9वीं मंजिल से कूदी

सॉरी पापा, मैं डॉक्टर नहीं बन पाऊंगी। मेरा मेडिकल पढ़ाई में मन नहीं लग रहा… ये लिखकर एमबीबीएस छात्रा मृणाल ने सुसाइड कर लिया। एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा कुछ दवा के पर्चे और दवाइयां भी मिली हैं। छात्रा काफी समय से डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। दरअसल, शुक्रवार को सरोजनी नगर के टीएस मिश्रा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा मृणाल ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। चीख…

राजभवन में फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी:सीएम योगी बोले -आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दें अन्नदाता

अन्नदाता अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए औद्यानिक फसलों की खेती पर भी जोर दें। उत्तर प्रदेश के पास पर्याप्त जल संसाधन और प्रचुर मात्रा में उर्वरा भूमि है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ साथ औद्यानिक और औषधीय फसलों से अन्नदाता अपनी आय को दोगुना-तीन गुना कर सकते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभवन में लगी 54वीं प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में…

प्रयागराज -फर्जी साल्वर बैठाकर SSC स्टेनोग्राफर TIER I परीक्षा पास करने वाले तीन अभियुक्त TIER II परीक्षा के दौरान थाना पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार

दिनांक 16.02.2023 को अभय मेमोरियल स्कूल सल्लाहपुर प्रयागराज मे परीक्षा देने आये 1.सचिन पटेल पुत्र राम अधार पटेल निवासी तेजा का पूरा थाना सोरांव जनपद प्रयागराज, 2. अश्वनी देव पुत्र सत्यभान सिंह निवासी ग्राम डूंगरपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद व 3. धर्मेन्द्र कुमार पटेल पुत्र जगत बहादुर निवासी सरसा (सुखई का पूरा) थाना सोरांव जनपद प्रयागराज द्वारा TIER II परीक्षा में स्वयं परीक्षा देने हेतु उपस्थित होने पर चेकिंग के दौरान TIER I परीक्षा के समय ली गई फोटो से तीनों परीक्षार्थियों की फोटो मैच न होने पर उपरोक्त तीनों…

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाईन तिराहे के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत किया शिलान्यास।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज पुलिस लाईन तिराहे के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत नारियल फोडकर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने तिराहे पर रंग बिरंगी लाईंटे लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने तिराहे पर फाउन्टेन लगाने के निर्देश दिये। पुलिस लाईन तिराहे पर इंसाफ की देवी की पत्थर की प्रतिमा स्थापित करने व सत्यमेव जयते की तीन पट्टियां लगाने के निर्देश दिये। तिराहे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने वहाॅ पर वाहनों की जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाई…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्कफोर्स समिति बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्कफोर्स समिति की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकृत अस्पतालों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अस्पतालों को नोटिस निर्गत किये गये जिसमें से 18 अस्पतालों के द्वारा कराये गये प्रसवों के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराई गई, प्रसवों की संख्या में बढोत्तरी करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सुपरवाइजरों को फील्ड में भेजकर कार्य…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर मन्दिर परिसर का भ्रमण तथा पैदल गश्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर उचित पुलिस प्रबंधन तथा सीसीटीवी कैमरे द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देश दिए, मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने हेतु पार्किंग के उचित प्रबंधन, तथा प्रवेश व निकास द्वार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंधित को निर्देश दिए जिससे…

लखनऊ:कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक हुई संपन्न,कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे – राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा

लखनऊ, कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने हिंदू महासभा एवं सनातन महासभा तथा साधु संतों द्वारा व्यक्ति विशेष राजनीतिक व्यक्ति द्वारा रामचरितमानस की चौपाई के चंद लाइनों पर की गई टिप्पणी के बाद पूरे कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी एवं शब्दों का प्रयोग एवं समाज को तबाह एवं बर्बाद करने की धमकी देने वाले अपनी औकात में रहे उक्त उद्गार श्री कुशवाहा ने महंत राजू दास द्वारा समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी…

फर्रुखाबाद:टीकाकरण से छूटे बच्चों को किया जा रहा पूर्ण प्रतिरक्षित

फर्रुखाबाद ,17 फरवरी 2023 जिले में इस समय विशेष टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है जो 24 फ़रवरी तक चलेगा l इस दौरान किसी भी कारणवश छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है l इसी क्रम में सीएचसी कमालगंज के अंर्तगत आने वाले ग्राम ईशापुर में यूनिसेफ से डीएमसी अनुराग दीक्षित और बीएमसी सादिया ने स्वास्थ्य टीम के साथ मिलकर प्रतिरोधक परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया l जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार दिसम्बर 2023 तक मिजिल्स रूबैला उन्मूलन एवं सभी…

फर्रुखाबाद :जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण मिली खामियां, दिया वेतन रोकने का आदेश

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को नगर पालिका कार्यालय की निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली। डीएम के निर्देश पर लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोका दिया गया है। जिलाधिकारी संजय सिंह ने नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान वसूली कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान रिकॉर्ड में काफी खामियां पाए जाने डीएम ने नाराजगी जाहिर की। तथा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान के रूप में घर कर/ जल कर वसूलने के निर्देश दिए है शहर के सभी वार्डो में 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के निर्देश…

औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चे को जन्म

औरैया: जिले के ब्लॉक औरैया के गांव बिखरिया निवासी भुवनेश ने 102 पर कॉल करके बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके लिए उसे एंबुलेंस की आवश्यकता है सूचना पाकर जिला अस्पताल औरैया की एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0794 तुरंत गांव के लिए रवाना हुई और गांव पहुंचकर प्रियंका को एंबुलेंस में शिफ्ट करा कर अस्पताल के लिए आ रहे थे तभी रास्ते में प्रियंका को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी जिसको देखते हुए एंबुलेंस चालक राजकमल ने एंबुलेंस को रोक दिया मरीज की…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बोर्ड में कार्यरत स्टाॅफ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, मौके पर स्टाॅफ उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड पुराने लम्बित प्रकरण की पत्रावली का अवलोकन किया और पूर्व में किये गये आदेशों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड में कुल संचालित प्रकरणों, निस्तारित प्रकरणों व नये प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इस माह में…

पीलीभीत ; जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाईन तिराहे के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत किया शिलान्यास।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज पुलिस लाईन तिराहे के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत नारियल फोडकर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने तिराहे पर रंग बिरंगी लाईंटे लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने तिराहे पर फाउन्टेन लगाने के निर्देश दिये। पुलिस लाईन तिराहे पर इंसाफ की देवी की पत्थर की प्रतिमा स्थापित करने व सत्यमेव जयते की तीन पट्टियां लगाने के निर्देश दिये। तिराहे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने वहाॅ पर वाहनों की जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाई जा…

मैनपुरी : थाना दन्नाहार पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 20,000₹ का इनामियां घायल।

मैनपुरी में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। जिसमें 20 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी दन्नाहार मय फोर्स के साथ कीरत चौकी के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की मोटर साइकिल से एक व्यक्ति आता…

गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा – जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम

गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की ई-वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच हो सके। यह निर्देश गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि यूपी में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।…

मेडिकल सप्लाई की आड़ में 1 करोड़ की ठगी:यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का वर्क आर्डर दिलाने का किया था दावा, FIR दर्ज़

लखनऊ के सरोजनीनगर कोतवाली में मेडिकल सप्लाई का काम करने वाली फर्म ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। ठग दंपती ने यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिलाने का दावा करके ठगी की थी। इसी तरह बाजारखाला थाना में नौकरी के नाम पर और महानगर थाना में दरोगा से मदद के नाम पर साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांचनई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी अनिल कुमार कालरा एसटीआरके इंजीनियरिंग के…

2024 में प्रधानमंत्री पद पर नीतीश कुमार ठोकेंगे दावेदारी?

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी की मांग जेडीयू कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं. अब नीतीश कुमार ने उनको पीएम पद का कैंडिडेट बनाए जाने की मांग पर अपना रुख साफ किया है. नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे या नहीं. जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग के बीच सीएम नीतीश कुमार ने ये बयान दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम पद के लिए…