लखीमपुर खीरी – 15 मई दिन बुधवार को जिले के नवागत एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर कामकाज संभाला। श्री सिंह देवरिया जिले के मूल निवासी है, वे 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।नरेंद्र बहादुर सिंह को प्रशासनिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वे मुजफ्फरनगर व बदायूं में एडीएम के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुरादाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट और गोरखपुर, चित्रकूट, कौशांबी, तथा मऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में उप जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं।कार्यभार ग्रहण करते हुए…
Category: उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी : 96 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे गोला कॉरिडोर का विधायक अमन गिरी संग सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ-गोला कॉरिडोर का हुआ निरीक्षण लखनऊ पर्यटन विभाग टीम एवं जी एम यू पी पी सी एल कार्यदायी संस्था ने गोला गोकर्णनाथ जो छोटी काशी गोला के नाम से भी जाना जाता है में 96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर का गोला विधायक अमन गिरी के साथ सी डी ओ खीरी अभिषेक कुमार ने निर्माणाधीन प्रगति कार्य का किया निरीक्षण व कार्य को गुणवत्तापूर्ण तथा मानक के आधार पर कार्य करने की योजना बनाई गई व निरीक्षण के दौरान उचित दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान…
प्रयागराज : पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-266/2024 धारा-379 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0-75/2025 धारा 305(a) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्ता 1. सावित्री पत्नी सुभाष हरिजन निवासिनी ग्राम कुलहनमऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2. बच्चा कुमारी पत्नी स्व0 रतन हरिजन निवासिनी ग्राम कुलहनमऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर…
प्रयागराज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में सड़क दुर्घटना माह अप्रैल 2024 में 116 की तुलना में अप्रैल, 2025 में 117 दुर्घटना हुई हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाये जानें हेतु एक सप्ताह तक ,सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाये जानें के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद प्रयागराज में 46 ब्लैक स्पॉट जो कि चिन्हित किये गये हैं उनका पुनः परीक्षण किये जानें हेतु…
प्रयागराज जनपद न्यायालय में 01 जून से 30 जून तक जोनल इंटर्नशिप कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्रांक दिनांकित 7.5. 2025 व माननीय जनपद न्यायाधी /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक जोनल इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 12 जनपद के विधि छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगी। प्रयागराज के समस्त विधि कॉलेज के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि अपने विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं को समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज से संपर्क…
लखीमपुर खीरी : लाख रुपए की लागत से माँ मंगला देवी मंदिर गोला का होगा सौंदर्यीकरण
गोला गोकर्णनाथ – खुटार रोड स्थित माँ मंगला देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास पूजन मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन गिरी व विशिष्ट अतिथि गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू ने किया।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया 153.40 लाख रुपये की लागत से मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा आज का दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं विशेष दिन है उन्होंने यह भी बताया मेरे द्वारा नगर पालिका परिषद चुनाव में लिया गया यह महत्वपूर्ण संकल्प जिसका आज शुभारंभ किया गया।…
लखीमपुर खीरी : ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारते हुए मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी और नारकोटिक्स दवाएं की बरामद
लखीमपुर खीरी – महेवागंज स्थित राजेश मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी के नेतृत्व में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी और संदिग्ध नारकोटिक दवाएं बरामद की हैं। यह छापेमारी प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई जिसमें मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है राजेश गुप्ता नामक प्रोपराइटर मौके पर मौजूद पाए गए और उन्होंने अपनी औषधि बिक्री का लाइसेंस प्रस्तुत किया लेकिन मेडिकल स्टोर पर कार्यरत फार्मासिस्ट रुचि गुप्ता निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहीं।दुकान के अंदर दवाओं का रख-रखाव बेहद गंदे…
कासगंज : बाढ़ की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हेतु जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में जनपद में गंगा किनारे स्थित समस्त आबादी क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षित रखने तथा पूर्व से ही बाढ़ सम्बंधी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की दृष्टि से बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी 2025 की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मात्र बाढ़ ही नहीं इसके अतिरिक्त होने वाले जल भराव जिससे जन जीवन प्रभावित होता हो की दृष्टि से भी समस्त संबंधित विभाग पहले से ही निपटने की आवश्यक तैयारियॉ कर लें। बाढ़ की स्थिति से…
फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुये रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला का किया गया आयोजन सम्पन्न।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई, 2025 दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेला में सुजुकी मोटर लि०, गुजरात कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। रिक्तियां 150 के सापेक्ष मेला में 103 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा 103 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसमें 51 जॉब (एफ०टी०सी०) पर तथा 33 अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिस ट्रेनी हेतु चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य…
जनपद कासगंज के सभी स्विमिंग पूल को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के स्विमिंग पूल के संचालक ट्रेनर रस्सा और ट्यूब आदि की सुरक्षा व्यवस्था अवश्य करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्विमिंग पूल में लाइफगार्ड और लड़कियों के लिए महिला कोच/टीचर भी होना चाहिए बिना पंजीकरण के कोई भी स्विमिंग पूल संचालित न किया जाए अगर बिना संचालित पाया गया तो कठोरात्मक कार्रवाई की जाएगी
फर्रूखाबाद:कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2025 जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये, स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई ,आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई,परिवहन विभाग का बसूली ठीक पाई गई, मंडी कायमगंज व कमालगंज की बसूली कम पाई…
लखनऊ:ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की निधियों का बेहतर उपयोग करते हुए गांवों को भी अच्छी सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं-मुख्यमंत्री
लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विकास की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अधिकांश राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे पूर्व-पश्चिम दिशा में केंद्रित हैं, ऐसे में अब आवश्यकता है कि नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक फैले जनपदों को जोड़ने वाला एक सुदृढ़ उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर तैयार किया जाए। इस उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के अन्तर्गत आने वाले हिस्सों में एनएचएआई का सहयोग लिया जाए और…
फर्रूखाबाद:ग्राम कोठी में 15 मई को होगा विशाल बुद्ध महोत्सव एवं बुद्ध जागरण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2025 दिन गुरुवार को 2569वीं बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर थाना जहांनगंज के क्षेत्र ग्राम कोठी (कोरीखेड़ा) सम्राट अशोक बुद्ध विहार (पंचायत घर) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौतम बुद्ध सामाजिक उत्थान सेवा समिति द्वारा विशाल बुद्ध महोत्सव एवं बुद्ध जागरण कराया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्ब लोकसभा प्रत्यासी डॉ नबल किशोर शाक्य अंतरराष्ट्रीय कैंसर सर्जन एवं संगीतकार नंद किशोर शाक्य, अर्ची शाक्य, विशाखा शाक्य, अंजली शाक्य श्रद्धा शाक्य होंगे। कार्यक्रम जो कि बुद्ध वंदना 4:00 बजे से प्रारंभ…
हरदोई : तहसील शाहाबाद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन आयोजित किया गया
प्रेस-विज्ञप्ति तहसील शाहाबाद आज दिनांक 14/05/2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न ई दिल्ली उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सचिव/ अपर जिला जज श्री भूपेंद्र प्रताप जी के निर्देशानुसार तहसील विधिक समिति सचिव तहसीलदार श्री अजय कुमार के निर्देशन में कार्य स्थल विद्यालय सिकन्दर पुर कल्लू शाहाबाद में अयोजित प्री लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवादो के निस्तारण तथा नलसा द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपभोक्ता फोरम व उपभोक्ताओं के अधिकार के विषय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन…
औरैया जिलाधिकारी ने विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उमरसाना में विकास कार्यों कराए जाने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरसाना के पुराने भवन जो पूर्णतया जर्जर है की नीलामी कराते हुए प्राप्त धनराशि का नियमानुसार उपयोग कर विद्यालय भवन के शेष भाग में किए जाने वाले कार्यों यथा मिट्टी भराव, टाईलीकरण, रंगाई पुताई आदि को कराये। उन्होंने विद्यालय में हो रहे टीकाकरण को देखा और संबंधित को निर्देशित किया कि पंजीकरण बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता /लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दिए गए कनेक्शन की जलापूर्ति की व्यवस्था देखी…
फर्रुखाबाद:छावनी परिषद में निर्मित उच्च जलाशय, नलकूप व वितरण प्रणाली एवं पम्पिंग प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा भारत सरकार के अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत छावनी परिषद फतेहगढ़ पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत 1282.02 लाख की लागत से निर्मित किये जा रहे उच्च जलाशय, नलकूप व वितरण प्रणाली एवं पम्पिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वितरण प्रणाली में इस्तेमाल की जा रही सामिग्री की गुडवत्ता का निरीक्षण किया,प्रयोग की जा रही सामग्री की गुडवत्ता अच्छी पाई गई, अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 15.95 किमी में से 12.5 किमी पाइप लाइन बिछ…
फर्रूखाबाद:संविलियन विद्यालय बर्राखेडा मे खतरे के बीच पढ रहे नौनिहाल फिर भी नही निकला समाधान।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 जीवन को खतरे मे डालकर नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षा गृहण कर रहे है। जी हां यह कोई काल्पनिक कहानी नही है। बल्कि राजेपुर ब्लाक के संविलियन विद्यालय बर्राखेडा मे पढने वाले उन नन्हे मुन्ने बच्चो की हकीकत है। जो खतरे के बीच शिक्षा गृहण कर रहे है। राजेपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बर्राखेडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नेहा गुप्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 24 अप्रैल 2025 को शिकायत पत्र देकर कहा कि विधालय परिसर मे खडे दो पाकड के विशाल पेड आंधी…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्रा. विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्रा. विद्यालय सोता बहादुरपुर का किया औचक निरीक्षण।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर व प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कटरी सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 320 बच्चों के सापेक्ष 180 बच्चें उपस्थित पाये गये, पठन पाठन का स्तर ठीक पाया गया,जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के स्तर को और अच्छा करने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिये निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर में पंजीकृत 176 के सापेक्ष 109 बच्चें उपस्थित पाये गये,साफ सफाई का अभाव पाया…
फर्रूखाबाद:नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम को भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025 नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम निवासी मोहल्ला सातनपुर डाकघर भोपतपट्टी तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद को एंटी करप्शन & सोशल डेवलपमेंट कॉउंसल (भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद) के प्रति कर्मठता, निष्ठता, लगन, सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए आपको भ्रष्टाचार निवारण & सामाजिक विकास परिषद मे जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद के पद पर मनोनीत किया जाता हैं। यह संगठन एक राष्ट्रवादी एवं मानव अपराधों की रोकथाम एवं मानव अधिकारों के प्रति आम जनमानस को जाग्रत करने व आम जनमानस की मदद के लिए कार्यरत…
पीलीभीत:पीला ईंट से पुलिया बनाई जा रही ग्रामीणों ने किया विरोध
पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव डूडा में जिला पंचायत के द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। बल्कि निर्माण कार्य में घटिया समाग्री व पीला ईट लगाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरमीक ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही हैं। ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर विरोध करते हुए नाराजगी जताई है और मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत…
