इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? किया एलान

4 जुलाई 2026, वह तारीख है जब वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला था, जिसमें वो केवल 14 रन बना पाए. वैभव फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वाड घोषित कर दिया है.

दरअसल इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे टूर पर चली जाएगी. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 19 जुलाई को खेलना है. वहीं भारत बनाम जिम्बाब्वे 3 मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई-26 जुलाई तक खेली जाएगी.
अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे टूर के लिए भी वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया है. भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी हरारे करेगा. वैभव सूर्यवंशी को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे इंग्लैंड सीरीज के बाद 23 जुलाई को खेलते दिखेंगे.

Leave a Comment