फर्रुखाबाद में गरीब बहन की शादी में भाइयों ने निभाई अनोखी ज़िम्मेदारी: एक अनुकरणीय पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 समाज सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय सामने आया जब नगर के कुछ जागरूक और संवेदनशील युवाओं ने एक जरूरतमंद गरीब बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी को भाई की भूमिका में निभाते हुए एक नई मिसाल पेश की। इस मानवीय पहल में कई सहयोगी मित्रों ने एकजुट होकर न केवल आर्थिक सहयोग किया, बल्कि विवाह से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं को स्वयं संभालते हुए सामाजिक एकता और करुणा का परिचय भी दिया। इस पुनीत कार्य में दीपक शाक्य (राजीव गांधी नगर), कौशलेंद्र…

कन्नौज:हसेरन में ‘शाक्या मेडिकल स्टोर’ का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया शुभारंभ।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 उमर्दा रोड हसेरन में आज एक नए चिकित्सा सुविधा केंद्र “शाक्या मेडिकल स्टोर” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख हसेरन पुष्पेंद्र शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुमन शाक्य, डॉ. भूपेंद्र शाक्य और ऋषि शाक्य सहित अन्य सम्मानित नागरिकों ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा…

पीलीभीत: श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

पीलीभीत: बिलसंडा ब्लाक के अटल सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने शिरकत की। तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने तथा उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनकी स्मृति में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

फर्रुखाबाद:समाज सेवा की दिशा में ‘तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन’ की अहम पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 ‘तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन’ की मासिक बैठक आज ग्राम नगला खैरबंद स्थित आरपी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य की अध्यक्षता में हुआ। संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह आयोजन में संगठन की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री शाक्य ने बताया कि समाज के संभ्रान्त नागरिक जो हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित हुए हैं या पिछले दो माह में सेवानिवृत्त हुए हैं, तथा हाईस्कूल…

रायबरेली: दबंगों के ऊपर नहीं रहा प्रसाशन का नहीं रहा खौफ खेत मे पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद

रायबरेली में खेत में पानी लगाने को लेकर 2 युवतियों और उनके परिजनों को लाठी डंडे से मारा पीटा यही नहीं युवती का पैर पड़कर दबंगों द्वारा रोड पर घसीटा गया और पटक पटक कर जान से मारने की कोशिश की गई जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को समय करीब 8:30 बजे पीड़ित रामकिशोर पुत्र ईश्वरदीन निवासी ग्राम शोभापुर थाना…

फर्रुखाबाद:पालि भाषा सीखें, अपने गौरवशाली अतीत को जानें-शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज के लोग अपने गौरवशाली अतीत, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को पहचानें, उस पर गर्व करें, और नई पीढ़ी को भी उसकी सही जानकारी दें। इस दिशा में पहला कदम है पालि भाषा और धम्म का अध्ययन, जो सीधे-सीधे भगवान बुद्ध के वचनों और उनके सिद्धांतों से जोड़ता है। पालि भाषा: संस्कृति से रोजगार तक पालि भाषा न केवल बौद्ध धम्म की मूल भाषा है, बल्कि अब यह रोजगार और शैक्षणिक अवसरों का माध्यम भी बनती जा रही…

फर्रुखाबाद में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अहम बैठक सम्पन्न, अत्याधुनिक जिम और खिलाड़ियों को मिलेंगे नए अवसर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सायं 07:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला क्रीडाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें खेलों के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थापित अत्याधुनिक जिम को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाना, अन्य अवस्थापनाओं का उन्नयन एवं तहसील स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाना…

फर्रुखाबाद:स्वर्ग धाम पांचाल घाट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारी ने वितरित किए पौधे।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 आज स्वर्ग धाम पांचाल घाट, फर्रुखाबाद में प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर श्री रजनीकांत पांडेय तथा कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला…

फर्रुखाबाद:डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज फतेहगढ़ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में न्यू नवदिया निवासी अमन गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों और देशहित में किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेेश प्रताप, बिटाना चौहान सिंह,…

फर्रुखाबाद:ग्राम रसीदपुर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों की नारकीय जिंदगी- जिम्मेदार चुप।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 ग्राम रसीदपुर ग्राम रसीदपुर में विकास कार्यों की अनदेखी ने ग्रामीणों की जिंदगी को बद से बदतर बना दिया है। ग्राम प्रधान और सचिव की उदासीनता के चलते गांव की सड़कों की हालत जर्जर है, नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और मच्छरों का आतंक इस कदर है कि कई परिवार बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह नर्क जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं। शिकायतों पर भी नहीं हो रही सुनवाई रसीदपुर के निवासी राकेश,…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की पहली तिमाही रिपोर्ट जारी: राजस्व, ई-मोबिलिटी और डिजिटल प्रशासन में ऐतिहासिक प्रगति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें राज्य ने राजस्व, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वाहन पंजीकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। यह तिमाही विभाग के लिए केवल प्रदर्शन का नहीं, बल्कि नीतिगत परिवर्तन और व्यवहारिक बदलाव का भी प्रतीक बनकर सामने आई है। राजस्व में 10.39% की उल्लेखनीय वृद्धि विभाग ने अप्रैल–जून 2025 के दौरान ₹2913.78 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की…

फर्रुखाबाद; बहू को फांसी देकर ससुराली भागे

फर्रुखाबाद: दहेज को लेकर बहू को फांसी पर लटकाने वाले ससुराली घर से भाग गए। कोतवाली कायमगंज के ग्राम हजरतपुर निवासी रनवीर पुत्र सुरेश चंद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की वहन मोनिका की शादी 16/11/24 को थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर निवासी रामसनेही पुत्र मिथुन शाक्य के साथ हुई थी। शादी में लगभग 6 लाख रुपया खर्च किया गया था। लेकिन मिथुन व उसके पिता रामसनेही भाई प्रवीन और बवलू शादी में मोटर साइ‌किल दहेज में मांग रहे थे।शादी के वाद जब…

रायबरेली: जोरदार बारिश होने की वजह से नहर नदियों का पानी उफान पर,छोटे छोटे बच्चे कूद कूद कर नहा रहे हैं

इन दिनों पूरे प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी क्रम में रायबरेली की सई नदी भी तेज बहाव के साथ उफान पर है। लेकिन इसके बावजूद भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक के पास कुछ नन्हे-नन्हे बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नजारा अब रोजमर्रा की बात बन गया है। कई बार इस घटना की जानकारी मुंशीगंज चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर आकर कोई ठोस…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने सावन मेले की तैयारियों का लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ – शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन माह की तैयारियों को लेकर तहसील प्रशासन के साथ निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कॉरिडोर एवं सावन माह के मेले की तैयारियों को देखते हुए निर्माण कार्य गति को धीमा देखते हुए माननीय विधायक अमन गिरी ने कॉरिडोर अधिकारियों व ठेकेदारों से नाराजगी व्यक्त कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आदेश देते हुए कहा दो दिनों के भीतर कॉरिडोर की सड़के व अन्य चीजों को पूर्ण व सुचारू रूप से सही किया जाए जिससे सावन…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने धरनास्थल पर पहुंचकर की दिव्यागजनों से वार्ता,सभी मांगों को पूरा करने को लेकर दिया आश्वासन

गोला गोकर्णनाथ – सदर चौराहा स्थित इंदिरा गांधी पार्क में विगत दिनों से चल रहें भारतीय दिव्यांग यूनियन के धरना प्रदर्शन मे भारतीय दिव्यांग यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में दिव्यागजन अपनी समस्याओं की मांगों को लेकर काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू संग उपस्थित दिव्यांगजन लोगो से वार्ता कर उन्हे सांत्वना देते हुए उनकी हर संभव मांगों को पूरा करने को लेकर आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों…

लखनऊ:योगी सरकार का बड़ा फैसला,बौद्ध व सिख श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा के लिए नई योजनाएं लागू।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो नई योजनाएं ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ और ‘पंच तख्त यात्रा योजना’  प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “तीर्थ यात्राएं भारतीय संस्कृति में आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का माध्यम रही हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय कदम, मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ की स्थापना का ऐलान।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हित में एक और जनकल्याणकारी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सभी प्रमुख कृषि मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है। इस योजना का उद्देश्य केवल सस्ता भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भोजन किसानों, श्रमिकों और अन्य आगंतुकों को उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इन कैण्टीनों का संचालन व्यापारिक लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्णत: सेवा भाव…

लखीमपुर खीरी : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय पर लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले मिहीलाल गौतम को दो लाख रुपए का चेक सौंपकर किया सम्मानित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम ग्राम गिरधारीपुरवा जुगनुपरु धौरहरा निवासी को बुलाकर सम्मानित किया। घटना 24 जून 2025 की है जब मिही लाल ग्राम सभा बबुरी भट्ठे पर गया था वहां छुपे तेदुएं ने उस पर अचानक हमला कर दिया। मिहीलाल गौतम ने बताया कि उसके सामने जीवनमरण का प्रश्न था उसने फिर तेंदुए से भिड़ जाना ही ठीक समझा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने…

प्रयागराज अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीं निःशुल्क ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित किया है। निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन दिनांक 14 जुलाई, 2025 तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष सं0 75 विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 14 जुलाई, 2025…

प्रयागराज : मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2025- 26 की बी एड एवं बी एड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।प्रवेश परीक्षा गत सोमवार 30 जून को प्रदेश के 10 जिलों के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक कर्नल विनय कुमार ने बताया कि कि बी एड प्रवेश…