लखनऊ में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और समाजहित पर बनी रणनीति

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 माननीय सांसद स्वामी साक्षी महाराज की उपस्थिति में लखनऊ स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए भविष्य की रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर सांसद स्वामी साक्षी महाराज ने कहा कि महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा तन-मन-धन से संगठन को सशक्त बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रत्येक क्षण समर्पित रहेगा। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर समाजहित के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर भी सहमति बनी। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment