फर्रुखाबाद में सनसनीखेज घटना: ग्रामीण ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया। गांव हब्बापुर निवासी 40 वर्षीय समर पाल कोरी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 5 बजे समर पाल का शव नेता शरद श्रीवास्तव के फार्म के सामने चकरोड पर पड़ा मिला। उनके माथे पर गोली का घाव था और पास में ही तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय…

इटावा : कबड्डी में ताखा की टीम का रहा दबदबा,जीता फाइनल मैच ?

ताखा संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी में आयोजित की गई ।जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों से 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें ताखा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।ताखा की टीम ने फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी के प्रधानाचार्य कौशल किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस उछालकर किया।जिसमें प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में ताखा की टीम विजेता व पटियायत की टीम उपविजेता…

लखनऊ:यूपी में नया बिजली कनेक्शन महंगा, प्रीपेड मीटर से बढ़ेगा बोझ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना अब आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने घोषणा की है कि अब हर नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। यह मीटर मौजूदा मीटर की तुलना में करीब 6 गुना महंगा होगा। UPPCL के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए अब केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। लेकिन इसकी लागत ने उपभोक्ताओं की चिंता…

लखनऊ:यूपी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की नई पहल : डीजीपी ने किया ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा तैयार किए गए नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण सामग्री का शुभारंभ किया। इस अवसर को प्रदेश पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। डीजीपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली में एक गुणात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नया प्रशिक्षण ढांचा अब…

प्रयागराज: 13 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक आदलत का आयोजन

उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम, 1979 तथा उ0प्र0 चलचित्र (विनियमन) अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत क्रांति अनियमितताओं के सम्बन्ध में कतिपय होटल संचालकों व वीडियो सीडी लाइब्रेरी/चिप डाउनलोडिंग सेंटर्स संचालकों तथा केबिल टी0वी0 आपरेटरों पर समय-समय पर दाखिल वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के न्यायालय में लम्बित/विचाराधीन हैं। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 13 सितम्बर, 2025 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक आदलत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिवादी अपने वाद का निस्तारण करा सकते हैं।अतएव इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त सम्बन्धित मल्टी सिस्टम केबिल आपरेटर एवं उनके…

फर्रुखाबाद: पुलिस की पैदल गश्त, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय ने कोतवाली फर्रूखाबाद क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग…

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी द्वारा कायमगंज क्षेत्र में PDA जांच एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार 192-कायमगंज क्षेत्र में भाई सर्वेश अंबेडकर (पूर्व मंत्री) द्वारा बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए PDA जांच एवं निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा कैंप का उद्देश्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी चिकित्सा जांच सुनिश्चित करना था। कैंप में आए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का वितरण और आवश्यक परामर्श दिया। पूर्व…

रायबरेली से बड़ी खबर : राहुल गांधी ने किया अशोक स्तंभ का अनावरण, भाजपा नेताओं ने किया विरोध

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के गोराबाजार चौराहे पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि अशोक स्तंभ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसे स्थापित करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं को सम्मान देना है। हालाँकि इस…

लखनऊ:प्रदेश में हज समिति के बजट वृद्धि की मांग, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम को भेजा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर (आज़ाद समाज पार्टी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य हज समिति के बजट में वृद्धि की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि हज यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा बड़ी संख्या में प्रदेश से हज यात्री पवित्र यात्रा हेतु प्रस्थान करते हैं। सांसद चन्द्रशेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में राज्य हज समिति का बजट केवल 1 करोड़ रुपये है,…

फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगेस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 361/2000, वाद संख्या 132/2001 धारा 3(1) उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र रामसिंह धीमर एवं जयवीर उर्फ सुआ लाल पुत्र पुत्तू लाल, निवासी ग्राम घसिया चिलौली, थाना कायमगंज को दोषसिद्ध करार दिया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम कमालुद्दीनपुर एवं तुषौर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रभावित परिवार को सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, सुविधा और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक ली, बैंकों को चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग सूक्ष्म उन्नयन योजना, माटी कला योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों…

फर्रुखाबाद:मीडिया सेल प्रभारी अमरपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 जनपद में पुलिस विभाग के लिए आज का दिन विशेष रहा। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी द्वारा मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। वहीं क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे और भी…

फर्रुखाबाद: झूठी कहानी गढ़कर परिवार को फँसाने वाला युवक तमंचे समेत गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपने ही परिवार को झूठे मुकदमे में फँसाने के लिए स्वयं को गोली मार ली थी। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। क्या है पूरा मामला? 07 सितम्बर 2025 को ग्राम बिल्हा निवासी रामप्रकाश पुत्र स्व. रामभरोसे ने अपने बाएं हाथ में तमंचे से गोली मार ली और डायल 112 पर फोन…

प्रयागराज: मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है

मधुमक्खियाँ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के दैनिक जीवन से लेकर उनकी आर्थिक आय बढ़ोत्तरी में सहायक है। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है तथा पर्यावरण संतुलन में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवसाय अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें कम भूमि एवं कम पंूजी की जरूरत हो। मधुमक्खी पालन को अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में अपनाकर कम पूंजी व कम समय…

फर्रुखाबाद: एसएन साध ट्रस्ट का दिव्यांग सहायता शिविर, अबकी बार छोटे बच्चों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 जिले में दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर एस.एन. साध ट्रस्ट इस बार और भी बड़े स्तर पर समाज सेवा का कार्य करने जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी 18, 19 और 20 सितंबर को निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केंद्र में आयोजित होगा। दिव्यांगों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं शिविर की संयोजक डॉ.…

फर्रुखाबाद में मत्स्यजीवी सहकारी संघ की समीक्षा बैठक, सभापति ने दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 आज निरीक्षण भवन में उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति वीरू साहनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं से सभापति को अवगत कराया। बैठक में हुसैनपुर, नोखड़ा और कमालगंज समितियों के प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि उनके तालाबों में पानी की कमी है। वहीं, ग्राम सभा बिजोरी कायमगंज के पट्टाधारक ने बताया कि उसके पट्टे पर अवैध कब्जा किया गया है। इस पर सभापति ने…

कासगंज: जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर ग्राम अजीतपुर में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गंजडुंडवारा विकासखंड के ग्राम अजीतपुर में आज जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों और ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने उपस्थित बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव के उपाय समझाए। साथ…

कासगंज:समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सफल आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

। कासगंज: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टेªट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुसार 11 एवं 12 सितम्बर 2025 को जनपद में नामित प्रबुद्धजन/राज अतिथि विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। इन संवाद कार्यक्रमों में शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, महिलाएँ, कृषक, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं आमजन शामिल होंगे। जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग स्थलों पर किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षु…

रायबरेली : तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला , हुई मौत

लालगंज क्षेत्र के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गेट नंबर 3 के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मजदूर को कुचला मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक की पहचान रामस्वरूप पाल जो कान्ह मऊ के निवासी हैं वही घटनास्थल पर भीड़ बड़े पैमाने पर जमा हो गई मौके पर सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने सव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया परिजनों ने सव को लेकर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया और मौके पर बोलेरो चालक फरार हो गया पुलिस पोस्टमार्टम करना चाह रही थी…