गोंडा में अवैध कब्जा से परेशान दिखे लोग

बीते दिनाँक 14/09/2025 को पैमा इस के दोरान ग्राम सभा प्रधान ने राजस्व विभाग टीम के ऊपर बहुत ज्यादा दबाब बना के बोल रहे हैं कि निष्पक्ष जांच नहीं होने देंगे .ग्रामीण लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच हो. और प्रधानके सहयोग से विपक्षी गड़ को बढ़ावा देते हुए जान बूझकर सार्वजानिक रास्ता पर अतिक्रमण कराया जा रहा हे. और जब प्रार्थी व ग्रामीण के लोगों इसका विरोध करते हें तो वर्तमान प्रधान विपक्षी गड़ को बढ़ावा देते हुए कहते है. S.c.s.t.act मुक़दमा लिखवाने का प्रयास प्रार्थी के खिलाफ…

कासगंज :समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में उप जिलाधिकारी/ईआरओ 100 कासगंज विधानसभा श्री संजीव कुमार ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

इटावा बकेवर इलाके में पुलिस ने की मुठभेड़

इटावा जिला के लवेदी इलाके मे 11 सितंबर को डिप्टी वन रेंजर भानु प्रताप सिंह को कतलाना हमला करके घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अंशु चौहान अपने साथियों के साथ चल रहा था फरार डिप्टी रेंजर पर कातिलाना हमले के मुख्य आरोपी अंशु चौहान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर अंशु चौहान समेत दो किए गए गिरफ्तार अंशु चौहान के खिलाफ हत्या समेत 9 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ में अंशु चौहान अपने साथी संजय तिवारी के साथ था दो अवैध हथियार और 2 जिन्दा ओर…

बहराइच:समाजवादी पार्टी छात्र सभा बहराइच के जिला उपाध्यक्ष मनीष मौर्यवंशी ने दिया त्याग पत्र

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 समाजवादी पार्टी छात्र सभा, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष मनीष मौर्यवंशी (मनी भैय्या) ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी छात्र सभा को भेजे गए त्याग पत्र में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा, कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त किया है। त्याग पत्र में मनीष मौर्यवंशी ने कहा कि – “यह मेरे जीवन का स्वर्णिम अध्याय रहा है कि मुझे समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में सेवा करने का…

सीएम योगी बोले- नवाचार को बढ़ावा देने वाला देश ही करेगा दुनिया का नेतृत्व

सोमवार को सीएम योगी ने सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने प्रदर्शनी में स्टार्टअप्स और इनोवेशन की जानकारी ली और बच्चों से भी संवाद किया। कहा कि आज का दौर टेक्नोलॉजी और रिसर्च का है। विज्ञान के क्षेत्र में जो जितना आगे होगा, दुनिया उसका अनुसरण करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में इनोवेशन और उद्यमिता का मजबूत ईकोसिस्टम तैयार किया गया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना इसका सफल उदाहरण है। इसके चलते 9600 से अधिक एमएसएमई पुनर्जीवित हुए हैं…

‘दिव्यांग हैं…कुछ बोलूंगा विवाद हो जाएगा’, रामभद्राचार्य को लेकर बोले अखिलेश यादव

राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जगतगुरु रामभद्राचार्च को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ऊपर कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा. रामभद्राचार्य को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा वो दिव्यांग है और सम्मानित हैं, उन्होंने मुझे डॉक्टरेट की डिग्री दी है, हालांकि मैं वो डिग्री नहीं लगाता हूं. हमने उनको ऊपर लगा मुकदमा वापस लिया था, उनके…

प्रयागराज: रोजगार मेले का होगा आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 17.09.2025 से 19.09.2025 तक तीन दिवसीय रोजगार मेला उत्तर मघ्य सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज परिसर (निकट सर्किट हाउस) में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 600 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलें में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0 /डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर…

गोंडा: मनका पुर तहसील करनूपुर लोहार पुरवा में दस लोगों से ज़्यादा अवैध कब्जा मिला.

बीते दिनाँक 14/9/2025 को प्रार्थी सीता राम ने कुछ विपक्षी गढ़ के खिलाफ अवैध कब्जा सार्वजानिक रास्ता और कुल्हाड़ नवीन परती सरकारी भूमि का पैमा इस कराने की कोशिश की तो ग्राम सभा प्रधान ने राजस्व विभाग टीम को निष्पक्ष जांच न कराने की दबाव डाला. तो प्रार्थी ने इसका विरोध किया. कि पैमा इस हो तो निष्पक्ष जांच हो. इसी बात को लेकर कुछ ग्रामीण के साथ प्रधान से वार्ता लाप ज्यादा बढ़ गयी. जिससे पैमा इस करने में राजस्व टीम असफल हो गये. और ग्राम सभा प्रधान द्वारा…

प्रयागराज,आम के पौधों में संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का प्रयोग – वी के सिंह

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ प्र द्वारा चिन्हित फल पट्टी क्षेत्र के विकास हेतु औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज द्वारा वाराणसी जनपद के हरहुआ विकासखंड के भोपापुर ग्राम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी वी के सिंह द्वारा आम के बागों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं व्याधि की पहचान कराते हुए उनके नियंत्रण के उपाय बताए इसके अलावा एकीकृत पादप पोषक तत्व प्रबंधन अंतर्गत पौधों के संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश शासन ने 9 चिकित्साधिकारियों के तबादले किए, नए स्थानों पर मिली जिम्मेदारी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। चिकित्सा अनुभाग-2 से जारी आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार तबादले 1. डॉ. नीरज अग्रवाल – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय मथुरा से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मथुरा बने। 2. डॉ. रजनीश सिंह – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती…

कन्नौज:पति की हत्या के मामले में पत्नी व प्रेमी को आजीवन कारावास, न्यायालय ने 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के चर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्ता पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों को आजीवन कारावास के साथ-साथ 60-60 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। मामला क्या था थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 412/2023 धारा 302 भादवि के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्ता शिखा शर्मा ने अपने प्रेमी सगीर के साथ मिलकर अपने पति राजू शर्मा की गला दबाकर…

फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन ने डॉ.विश्वदीप शाक्य को सम्मानित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पुराना गनीपुर निवासी डॉ. विश्वदीप शाक्य (MBBS), पुत्र श्री रामअवतार शाक्य, जो वर्तमान में सीएचसी शमशाबाद में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, को आज तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. विश्वदीप शाक्य को संगठन की ओर से पंचशील पटिका व पगड़ी, शील्ड एवं सम्मान पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव के लिए प्रदान किया…

फर्रुखाबाद में तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति – T.S.S.) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शाक्य मुनि बुद्ध विहार, रसीदपुर गुठिना में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, संरचना की मजबूती और समाज में जागरूकता फैलाने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, गिरजा शंकर शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य और कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य…

फर्रुखाबाद: डीएम ने 1 करोड़ से अधिक के कार्यों की समीक्षा, लापरवाह विभागों पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रही 75 निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों पर लगे विद्युत पोल तत्काल शिफ्ट किए जाएं। वहीं, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट का कार्य समय से पूरा न करने पर…

रायबरेली:अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस, कैथवेल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी शामिल हुए। रायबरेली पहुँचने पर उनका गोल चौराहा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं…

फर्रुखाबाद में आईजीआरएस समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आईजीआरएस निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उन अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिन्होंने आवेदकों से संपर्क स्थापित नहीं किया था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आवेदकों से वार्ता न करना अनुशासनहीनता है और इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी 100 प्रतिशत आवेदकों से संवाद करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलदार…

फर्रुखाबाद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग 18 पर, कई विभागों का प्रदर्शन कमजोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की रैंकिंग 18 दर्ज की गई। बैठक में कुल 26 विभागों की 66 योजनाओं की समीक्षा की गई। कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और उन्हें डी श्रेणी में रखा गया। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभाग: ग्राम्य विकास विभाग : डे-एनआरएलएम आरएफसीआईएफ कार्यक्रम – रैंक 58 (प्राप्तांक 02) समाज कल्याण विभाग : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट में दोषसिद्ध: दो अपराधियों को 6-6 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की कार्ययोजना के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम मुरान निवासी अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह और किशन कुमार पुत्र रामचन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2001 में मुकदमा अपराध संख्या 174/2001, वाद संख्या 53/2002, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस…

फर्रुखाबाद: दबंगों ने महिला व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज न होने से आक्रोश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर के नगला किसानन मोहल्ले में रविवार को दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शीतला पत्नी कुलदीप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 14 सितम्बर 2025 की शाम करीब 4 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोग घर में घुस आए और उनकी देवरानी आरती पत्नी अकलेश को बुरी तरह पीटने लगे। शोर सुनकर जब शीतला और उनके पति कुलदीप…

फर्रुखाबाद रेल डाक सेवा कार्यालय मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 रेल डाक सेवा कार्यालय, फर्रुखाबाद को कायम रखने के संबंध में उठी चिंताओं पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपना जवाब भेजा है। यह पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जपवीर सिंह को संबोधित है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच विभाग द्वारा कराई जा चुकी है। जांच में पाया गया कि हाल के वर्षों में सेवाओं के डिजिटलीकरण और ई-कॉमर्स क्षेत्र के विस्तार के चलते “परंपरागत आधारित डाक कार्य” की मात्रा में कमी…