फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम के लिए लगाए जाने वाले पंडाल की अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से अनिवार्य रूप से एनओसी प्राप्त की जाए।…

फर्रूखाबाद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में आज दिनांक 09 दिसम्बर 2025 को सायं 05 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एनआईसी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि 10 दिसम्बर 2025 को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ/बीएलए की बैठक आयोजित की जाएगी। इस…

फर्रुखाबाद:विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिला सहारा, 136 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित हुए सहायक उपकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज में विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 136 दिव्यांग बच्चों को…

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना जीएसटी प्रपत्र सुपारी लदा ट्रक पकड़ा गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रक बिना राज्य कर (जीएसटी) प्रपत्र के भारी मात्रा में सुपारी ढोते हुए पकड़ा गया। वाहन में लगभग ₹55.20 लाख मूल्य की सुपारी लदी हुई थी। एआरटीओ द्वारा दूरभाष पर सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ श्री अमित त्यागी से कर भुगतान का सत्यापन कराया गया, जिसमें…

फर्रुखाबाद सहित पांच जिलों के अधिकार मित्रों का इटावा में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण व सम्मान समारोह

इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 जनपद के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) एवं अधिकार मित्रों का एक दिवसीय क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण–संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज एवं मैनपुरी जनपदों के पराविधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने सभी जिलों से दो-दो सर्वश्रेष्ठ पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित…

फर्रुखाबाद स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी को आमंत्रण, मकबरे पर होगा पुष्पार्पण व संगोष्ठी का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 जिले की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े फर्रुखाबाद स्थापना दिवस के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 को नवाब मोहम्मद खाँ बगंश के मकबरे पर पुष्पार्पण एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नबाव मोहम्मद खाँ वेलफेयर सोसायटी, फर्रुखाबाद द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी (फतेहगढ़) को सादर आमंत्रण भेजा गया है। सोसायटी के अध्यक्ष/सचिव द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि फर्रुखाबाद गजेटियर एवं अन्य राजकीय अभिलेखों के अनुसार फर्रुखाबाद शहर की स्थापना 27 दिसंबर 1714 को नवाब मोहम्मद खाँ बगंश…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा व प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा, यातायात प्रभारी एवं अमृतपुर पुलिस द्वारा स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज, अमृतपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की पहचान, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के…

फर्रुखाबाद:सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (नई दिल्ली) द्वारा बाल अधिकारों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि एक प्रतिष्ठित महिला प्रतिनिधि ने सहभागिता की और बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर जैसे विषयों पर विस्तार से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों की जानकारी प्रत्येक बच्चे…

नोएडा:सीईओ ने सेक्टर-94 से 127 तक संस्थागत क्षेत्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-94 से सेक्टर-127 तक स्थित संस्थागत सेक्टरों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री ए.के. अरोड़ा, उप महाप्रबंधक (सिविल) श्री विजय रावल, निदेशक (उद्यान) श्री आनंद मोहन, विशेष कार्याधिकारी श्री इंदु प्रकाश सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कालिंदी कुंज की ओर से नोएडा में प्रवेश द्वार की अनुरक्षण व्यवस्था दयनीय पाई गई। इस पर सीईओ द्वारा प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए…

लखीमपुर खीरी : गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने सिर मुंडवाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) शनिवार को गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के तीन किसानों ने बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड गेट पर नाई से बाल मुड़वा कर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान की मांग की। संगठन से संबंद्ध काफी संख्या में किसान झंडा लेकर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल के गन्ना गेट पर पहुंचे और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा सहित उनकी अगुवाई में श्याम किशोर और अनिल कुमार वर्मा ने नाई से अपने बाल मुडवाए काफी किसान बाल…

प्रयागराज:नववर्ष की पूर्व संध्या एवं क्रिसमस डे के अवसर पर बिना पूर्व अनुमति आयोजन पाए जाने पर आयोजक एवं स्थल स्वामी के विरूद्ध प्रस्तावित की जाएगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही

प्रयागराज,नववर्ष की पूर्व संध्या एवं क्रिसमस डे के अवसर पर बिना पूर्व अनुमति आयोजन पाए जाने पर आयोजक एवं स्थल स्वामी के विरूद्ध प्रस्तावित की जाएगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही कम से कम 15 दिवस पूर्व समस्त अनापत्तियां, औपचारिक्ताऐं, प्रमाण-पत्र विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन/समस्त अभिलेख अपलोड करते हुए हार्ड कापी कार्यालय में प्रस्तुत करते हुए अनुमति लेना आवश्यक प्रयागराज 08 दिसम्बर नववर्ष की पूर्व सन्ध्या एवं क्रिसमस डे के अवसर पर किसी भी सार्वनजिक स्थल, होटल, कल्ब, आडिटोरियम, खेल/स्कूल-कालेज के मैदान आदि में संगीत, गीत नृत्य, डी0जे0 आदि किसी भी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना मतदाता गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास शीघ्र जमा करायें-जिलाधिकारी प्रयागराज 8 दिसंबर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 91.37 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र बी०एल०ओ० द्वारा संग्रह कर डिजीटाइज कर दिया गया है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार एसआईआर की प्रगति के बारे में…

लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस ने 01 नफर वारण्टी अभियुक्त मशहा उर्फ ओम प्रकाश को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 08.12.2025 दिन सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त मशहा उर्फ ओम प्रकाश पुत्र सुन्दर नि0 मो0 नीचीभूड थाना गोला जिला खीरी सम्बन्धित मु0अ0स0 6304/16 धारा 26 एफ एक्ट…

लखीमपुर खीरी : थाना भीरा पुलिस ने 3 दिन से मृत पड़े गौवंश का कराया अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों बरम बाबा (नायरा) पेट्रोल पंप के पास एक गोवंश की मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 4 दिसंबर 2025 को ब्लॉक बिजुआ के संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। दुर्भाग्य पूर्ण है कि सूचना दिए जाने के बावजूद उक्त अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके परिणामस्वरूप मृत गोवंश लगातार तीन दिन तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे अत्यंत दयनीय…

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा विशेष दल ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय…

फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को दो मामलों में दो वर्ष का कारावास

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सख्त सजा दिलाने हेतु जनपद स्तर पर प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की संयुक्त कोशिशों से आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को न्यायालय से सजा दिलाई गई है। थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ में अभियुक्त वी.पी. यादव पुत्र आशाराम निवासी भुडिया भेड़ा के विरुद्ध मु0अ0सं0 116/2019 वाद संख्या 13518/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 1 चेसिस बरामद।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 08.12.2025 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल का चेसिस तथा चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए…

फर्रुखाबाद: मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को तेज करने के निर्देश, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता की समीक्षा बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता सोमवार को एकदिवसीय जनपद प्रवास पर फर्रुखाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संघात्मक बैठक के अंतर्गत मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए अमृतपुर विधानसभा के नीमकरोली मंडल एवं सदर विधानसभा की अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया। अमृतपुर विधानसभा के नीमकरोली मंडल की समीक्षा बैठक संकिसा स्थित पंचायत भवन में आयोजित हुई, जबकि सदर विधानसभा की बैठक आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। संकिसा पंचायत भवन में आयोजित बैठक को…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का सफल आयोजन, 28 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ना रहा। मेले में कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियों/संस्थानों ने प्रतिभाग किया। 152 रिक्तियों के सापेक्ष 36 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत कुल 28 अभ्यर्थियों का शिक्षु (अप्रेंटिस) प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। चयन विवरण इस प्रकार है— 1. नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद –…