रायबरेली: महामारी की विषम परिस्थतियों में असहायिक जूनियर हाईस्कूलों (अ श्रेणी मान्यता प्राप्त) के शिक्षक भुखमरी के कगार पर

बछरावां /रायबरेली:वर्तमान समय में महामारी की विषम परिस्थितियों में असहायिक जूनियर हाई स्कूलों (अ श्रेणी मान्यता प्राप्त) के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है l इन विद्यालयों में कार्यरत वाले शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी विधिसम्मति शासन द्वारा विधिवत रूप से एप्रूव्ड होकर प्रबंधक द्वारा नियुक्ति होते हैं। अनुदान मिलने पर वेतन की आशा में यह सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करके शिक्षण कार्य करते हैं। इसके साथ ही साथ शिक्षण शुल्क के रूप में शिक्षार्थियों से मिलने वाली अल्प धनराशि में अपना जीवन यापन भी एक…

रायबरेली: लालगंज में उप जिलाधिकारी श्री विनय मिश्रा जी की अध्यक्षता में लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत हुई

लालगंज- (रायबरेली) ! आप सभी व्यापारियों भाइयों को सूचित किया जाता है आज दिनांक 10 मई सन 2021 दिन सोमवार समय 12:30 स्थान पर कोतवाली परिसर लालगंज में उप जिलाधिकारी श्री विनय मिश्रा जी की अध्यक्षता में लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई कोरोनावायरस महामारी के संदर्भ में लॉकडाउन हैं। व्यापारियों को आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसमें सभी दुकाने सुबह 7:00 से 11:00 दोपहर तक केवल खोली जाएंगी जिसमें खुलने वाली दुकानें…

रायबरेली: स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशासन ने लिया जायजा, साफ-सफाई के दिए निर्देश !

सतांव- (रायबरेली) ! रायबरेली जिले के विकासखंड सतांव के थाना गुरबक्श गंज स्थित सुल्तानपुर खेड़ा गांव में उप जिला अधिकारी सदर अंशिका दीक्षित और तहसीलदार सदर अमिता यादव स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर सुल्तानपुर खेड़ा गांव पहुंची। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का जायजा लिया जिसमें बड़ी संख्या में करोना वायरस के सैंपल लिए गए। विदित हो कि कुछ सप्ताह पहले 17 लोगों की मौत की भी जांच पड़ताल की गई इस दौरान जानकारी देती हुई अंशिका दीक्षित ने कहा कि जांच पड़ताल में अधिकतर मौतें सामान्य बीमारी हुआ दुर्घटना से…

रायबरेली:कोरोना कोे लेकर बाबा बालेश्वर के कपाट रहे सोमवार को बंद

लालगंज रायबरेली ।बैसवारा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक पीठ बाबा बालेश्वर के मंदिर पर भी कोरोना का असर पड़ गया है ।सोमवार को मंदिर के पुजारी के द्वारा कपाट बंद कर दिए गए जिससे वहां पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी निराशा हाथ लगी ।लोगों ने बाहर गेट पर ही फूल माला व जल चढ़ाकर संतोष कर लिया ,वहीं श्रद्धालुओं का कहना था कि जब हर तरह के कार्य चल रहे हैं तो बाबा बालेश्वर मंदिर के कपाट क्यों बंद किए जा रहे है।वास्तव में सरकार की तरफ से भी कोई निर्देश मंदिर…

हरदोई:अचानक आग लगने से गांव में मची अफरा-तफरी

जनपद के विकासखंड भरखनी की ग्राम पंचायत फरीगहना की ग्राम पंचायत हजारी मढ़ैया में शैलेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है. लेकिन आग लगने की सूचना जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पा लिया गया. झोपड़ी में रखें कुछ जरूरी सामान, भूसा, साइकिल जलकर राख हो गया .ग्रामीणों की सूझबूझ से गनीमत यह रही कि आग किसी और दूसरे घर को चपेट में नहीं ले पाई और काबू पा लिया…

रायबरेली: नहरों में नहीं आ रहा पानी सूख रही फसलें

डलमऊ रायबरेली – इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है पानी बिना जानवर हो या मनुष्य सभी व्याकुल है. डलमऊ के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकलने वाली नहर सूखी पड़ी हुई है. पिछले एक पखवाड़े से नहरे बंद है. नहरों में पानी ना छोड़े जाने की वजह से हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचाई के अभाव में सूख रही है. जहां इस समय किसानों के द्वारा पिपरमेंट उड़द मूग व जानवरों के लिए चारा व सब्जी उगाई जा रही है. वहीं पर पानी के अभाव में फसलें बर्बाद हो…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।

पीलीभीत : 10 मई 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया तथा आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकले व्यक्तियों को पूछताछ उपरांत जाने दिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से भी लॉकडाउन में बाहर निकले व्यक्तियों की चेकिंग करवाई…

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  उत्तर प्रदेश प्रभारी अधिकारी कोविड 19 डॉ रोशन जैकब ने शासकीय कोविड चिकित्सालयों ऑक्सीजन आपूर्ति किये जाने के सम्बंध में बैठक की

लखनऊ: प्रभारी अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी सभागार में शासकीय कोविड चिकित्सालयों ऑक्सीजन आपूर्ति किये जाने के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) से प्राप्त सहायता राशि से जनपद लखनऊ में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके है। प्रभारी अधिकारी द्वारा जनपद में किन किन चिकित्सालयों में उक्त प्लांटो की स्थापना की जाएगी उसके सम्बन्ध…

मैनपुरी:जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में जिले के कई दिग्गज लगा रहे सेंध

जिला मैनपुरी से पंचायत चुनाव में सपा ने कुल 15 सीटें हासिल की है जिसमें मनोज यादव जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 8 से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं इस बार मनोज यादव अपनी दावेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कर रहे हैं कहा जा रहा है की मनोज यादव लगातार समाजवादी पार्टी के संरक्षक से बातचीत कर रहे हैं साथ ही साथ जिले के समाजवादी पार्टी के सदस्य व निर्दलीय सदस्यों से लगातार विचार विमर्श कर रहे हैंसाथ ही साथ उधर मैनपुरी से विधायक राजकुमार यादव…

रायबरेली: डीसीएम ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर डीसीएम ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।रविवार की दोपहर सबीसपुर के निकट प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम की स्वराज कम्पनी के ट्रैक्टर लादकर जा रहे ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में डीसीएम चालक…

रायबरेली: जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत चार लोगों का शान्तिभंग की आशंका में चालान किया

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुए जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत चार लोगों का शान्तिभंग की आशंका में चालान किया है।क्षेत्र के सवैया मीरा गांव में शिवकुमार द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि पड़ोस के अखिलेश कुमार व उनके भाई रामसुख द्वारा उनके शौचालय निर्माण में अड़ंगा लगाया जा रहा है मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अखिलेश कुमार व रामसुख का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।इसके अलावा क्षेत्र के छतौना मरियानी में सगे…

जौनपुर:जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुनीता (50) पत्नी स्व. मिठाई लाल व गीता (34) पत्नी राजेंद्र प्रसाद घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

प्रयागराज: कोरोना को काबू करने श्रेय जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज 9 मई,2021: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम के कहा कि प्रयागराज में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2165 प्रतिदिन से कम होकर 421 प्रतिदिन पर आ गई। इसका श्रेय प्रयागराज की जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को जाता है। सभी के सहयोग से शीघ्र कोरोना महामारी पर काबू पा सकें हैं। इस मौके पर मा0 मंत्री ने डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों एवं जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे भी सब मिलकर कोरोना…

रायबरेली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को गेट पास न देकर परियोजना की कंस्ट्रक्शन कंपनी कुठाराघात कर रही

ऊंचाहार। कोरोना महामारी के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को गेट पास न देकर परियोजना की कंस्ट्रक्शन कंपनी कुठाराघात कर रही। जिससे मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। मजदूरों ने कोतवाली मे तहरीर देकर गेट पास दिलाने की मांग की है।गौरतलब है कि क्षेत्र के हजारों की संख्या मे मजदूर एनटीपीसी परियोजना मे काम करते हैं। जिससे उनका जीविकोपार्जन होता है। मजदूरो ने परियोजना की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आरोप गेट पास न देने का आरोप लगाया है। जिससे मजदूर काम पर नही जा पा रहे…

बाराबंकी: ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने के लिए बीजेपी विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक निधि से दिए 25 लाख रुपये

बाराबंकी:जनपद बाराबंकी में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दरियाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से बाराबंकी में 25 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने के लिए कहा है. जिससे कि बाराबंकी जनपद के लोगों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके.दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. ऐसे में लोग ऑक्सीजन की…

मैनपुरी: वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने का लिया संकल्प

ग्राम पूरनपुर में युवाओं ने मातृ दिवस के शुभ अवसर पर एक सुंदर प्रतिभा दिखाते हुए ,निज निवास ग्राम पूरनपुर में घर-घर जाकर पौधा वितरण किया. और बताया कि पौधे लगाने से ऑक्सीजन की कमी को कई हद तक कम किया जा सकता है. और बताया की धरती पर जितने वृक्ष लगाये जाए उतना कम ही है!साथ ही साथ उन्होंने कहा की इस दुनिया मे माँ जन्म देती है तो प्रकृति हम लोगो को पालती है इसी लिए हमे प्रकृति को हमेसा सुंदर रखना है और सुद्रन बनाना है।।इस अवसर…

यूपी में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लागू रहेगी पाबंदियां

उत्तर प्रदेश में बढ़ गया है लॉक डाउन , गांवों में तेज हुई कोरोना की रफ्तारपंचायत चुनाव में हुई रैलियों और सभाओं के कारण कोरोना का रुख गांवों की तरफ तेजी से हो गया है यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। यह देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को 17 मई…

देश में लगातार चौथे दिन आए कोरोना के चार लाख से अधिक मामले, 4 हजार लोगों की मौत हुई

देश में कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के एक दिन में चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 लाख 3 हजार 738 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,092 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24…

केंद्रीय मंत्री ने खोली यूपी की कलई, सीएम योगी को लिखा-पत्र

बरेली जिले के अफसर कोविड को लेकर व्यवस्था बेहतर बता रहे हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में इसकी कलई खोल दी है। अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं और रेफरल के नाम पर मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश में एमएसएमई के अंतर्गत ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अस्पतालों को सरकार द्वारा पचास प्रतिशत…

पीलीभीत :गांव में विकास की लहर लाएगी पूजा देवी की प्रधानी।

पीलीभीत ब्लाक पूरनपुर से पूजा देवी पत्नी धर्मपाल वर्मा ग्राम प्रधान टांडा ग्रामवासियों के प्रति हमेशा समर्पित उम्मीदवार ने दिग्गजों को पछाड़कर बाजी मारी . जिन्होंने ग्राम पंचायत की जनता ने अधिक पसंद किया और यह बता दिया कि समाज सेवा करने वाले समाजसेवी भी दमखम रखते हैं और जनता जनार्दन कुछ भी कर सकती . नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया सबका साथ सबका विकास के वादे पर ही मैं ग्राम पंचायत में चौमुखी विकास कार्य कराएंगी. यह हमारे दिल की इच्छा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर…