पीलीभीत: पूरनपुर में सांसद सदस्य वरुण गाँधी द्वारा चलाई गई रसोई में विधायक ने दी अपनी सेवा

पीलीभीत: पूरनपुर में सांसद सदस्य वरुण गाँधी द्वारा चलाई गई रसोई में विधायक बाबूराम पासवान ने आज पहुंच कर भोजन वितरण करवाया. यहां पहुंच कर भोजन ग्रहण करने आये लोगों से कुशलक्षेम भी पहुंचा . और कोविद नियम के पालन करने की भी बात कहि. सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत: जब वैक्सीन लगवाने के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने किया अनुरोध

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज खुद कई लोगों से आग्रह करके टीका लगवाने को मना लिया। विधायक ने कहा कि पहली जून से 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। विधायक ने शनिवार को भाजपा सुल्तानपुर मंडल द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कई गांवों में जांच और दवाई वितरण हेतु शिविर का आयोजन कराया।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान इस समय खुद मौजूद रहकर गांवों में कोविड जागरूकता शिविरों का आयोजन करवा रहे हैं। आज ग्राम महादेव, माती, सपहा, रसूलापुर, चतीपुर आदि…

रायबरेली :भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित जनता में भारी आक्रोश

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील क्षेत्र के पखरौली ग्राम सभा स्थित पानी की टंकी की मोटर जल जाने के कारण लगभग 5000 की आबादी वाले क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है पाखरौली स्थित पानी की टंकी पर 4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है पिछले 3कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है अधिकारियों से बात करने पर सरकार द्वारा धन आवंटन ना होने का रोना रोते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते…

मैनपुरी: वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामवासियों को किया जागरूक

ग्राम सभा रजवाना पर स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर प्र.अ. मोहम्मद इशरत अली (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नव निर्वाचित ग्राम प्रधान राजवीर सिंह उर्फ़ राजा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्र.अ. ने सभी सदस्यों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि 45 वर्ष की आयु वर्ग वाले सभी नागरिक प्राथमिकता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवायें ताकि भविष्य में आप इस संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। वैक्सीन को…

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने दी मैनपुरी में दस्तक

मैनपुरी- कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने मैनपुरी में दस्तक दे दी है।यहाँ ब्लैक फंगस के तीन मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इनमे दो का लखनऊ में तथा एक का दिल्ली में इलाज चल रहा है। एक अन्य मरीज में लक्षण मिलने पर उसे लखनऊ भेजा गया। उसकी अभी पुष्टि नही हो पाई है। मैनपुरी के सीएमओ का कहना है कि अबतक तीन मरीज़ों की पुष्टि हुई है।।रिपोर्टर-पवन कुमार

बाराबंकी : अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान

दिनांक-28/29.05.2021 को अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा अवैध एल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 510 लीटर कच्ची शराब एवं अवैध भट्ठी बरामद की गयी तथा मौके से भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध कुल 23 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद में संचालित शराब की दुकानों चेकिंग कर शराब की वैधता व स्टाक रजिस्टर आदि की चेकिंग की जा रही है। सवांददाता: अंकित यादव

सीतापुर: शादी समारोह में विधुत करंट की चपेट में आने से 4 लोगो की मौत, 3 गंभीर”

जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर के क्षेत्र में शादी समारोह में टेंट हवा में उड़ जाने से हाई टेंशन तार से टेंट का पाईप टाच हो जाने से 4 लोगो की मौत हो गयी वाही 3 लोग गंभीर घायल हो गए है |कमलापुर इलाके के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी बिसवां इलाके से तय हुई थी। देर रात शादी की रस्में चल रही थी। बताते हैं कि इसी बीच तेज आंधी आ गई। जिसकी वजह से पंडाल उखड़ गया और उसमें लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे…

रायबरेली: प्रदूषण व सीपेज से प्रभावित नाराज ग्रामिणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्याओं से निजात दिलाने की माँग की

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी के अरखा ऐश डाइक के प्रदूषण व सीपेज से प्रभावित नाराज ग्रामिणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्याओं से निजात दिलाने की माँग की है। आरोप है कि शिक़ायत के बाद भी अबतक न ही प्रशासन हरकत में आया है और न ही एनटीपीसी प्रबन्धन हरक़त में आया। एनटीपीसी के अधिकारी भी समस्या पर संजीदा नहीं नज़र आ रहे हैं। अरखा निवासी लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या का से निस्तारण कराने की माँग की है। अरखा स्थित ऐश…

रायबरेली: एक सप्ताह से नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऊँचाहार: क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में क्षेत्र के करीबन 50 हजार उपभोक्ताओं के चालू ,बचत व ऋण खाते हैं वहीं पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क बाधित होने से बैंक का कामकाज चौपट है और उपभोक्ताओं की भी जमा निकासी पूरी तरह ठप है, जिससे उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बैंक आये उपभोक्ता सूरज, कुंजबिहारी…

रायबरेली:भाजपा नेता शरद सिंह और उनके साथियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन को ब्लॉक परिसर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में कर्मचारियों में गुस्सा

महराजगंज/रायबरेली: विगत 27 मई 2021 को ब्लॉक परिसर में भाजपा नेता शरद सिंह और उनके साथियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन को ब्लॉक परिसर में घुसकर मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को कर्मचारी लामबंद हो गए, और आरोप लगाया कि, सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने एक तो पूरे मामले की प्राथमिकी मामूली धाराओं में दर्ज की है। वहीं अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि विक्रम जैन पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है इस मामले को लेकर सारे कर्मचारी…

बरेली-एसएसपी व मेयर ने नवनिर्मित चौकी का किया उद्घाटन

बरेली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौक पर स्थित नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन किया गया चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने किया उन्होंने कहा शासन के निर्देशानुसार सभी थानों एवं चौकियों को हाईटेक एवं कंप्यूटर युक्त बनाया जाना है।इस वक्त कोरोना काल चल रहा है जनपद की पुलिस संक्रमित लोगों के साथ- साथ जनता की सेवा में लगी हुई है हम जल्द ही कोरोना को मात दे देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की, आपको…

रायबरेली: किन्नर के घर हुई चोरीे के मामले में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग

लालगंज-रायबरेली। लालगंज नगर के अलीनगर मोहल्ले में रहने वाले किन्नर के घर हुई करीब 15 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हांथ लगे हैं। सूत्रों की माने तो किन्नर के यहां हुई चोरी की घटना में और कोई नहीं साथी किन्नर ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम। पुलिस प्रश्नगत किन्नर को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी टीम कोतवाली पुलिस के साथ काम कर रही है। बताया गया है कि हिन्ना किन्नर ने इस…

रायबरेली: ऋण के नाम पर रेलकोच फैक्ट्री के दो कर्मचारी हुए ठगी के शिकार

लालगंज-रायबरेलीं रेलकोच फैक्ट्री के दो कर्मचारी लोन के नाम ठगी के शिकार हो गये। रेलकोच फैक्ट्री के क्वालिटी कंट्रोल विभाग में कार्यरत अंकित तिवारी व अभिषेक तिवारी के नाम उल्लेखनीय हैं। बताया गया है कि एक प्राइवेट बंैंक क्रेडिट कार्ड बनाने वाली महिला ने इन दोनो को झांसा दिया। इन दोनो ने लोन लेने के लिए महिला को वाट्सअप पर अपना आधार व पैन कार्ड उसे भेजा और उसने पहले डाकूमेंट्स चार्ज के नाम पर करीब ढाई हजार रूपये लिए। उसके बाद लोन देने वाली संस्था के तथाकथित मैनेजर ने…

रायबरेली:मध्य प्रदेश सरकार के विशालकाय जंगल के कटान के फरमान का विरोध

लालगंज-रायबरेली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छतरपुर जिले के बकस्वाहा तहसील में स्थित विशालकाय जंगल को काट कर वहाँ पर हीरा खदान हेतु लाखों औषधीय व उपयोगी वृक्षों को काटने का जो आदेश पारित आदेश का नवज्योति जाग्रत संस्थान ने विरोध किया है। संस्थान की आयोजित बैठक में कहा गया है कि यह आदेश एक पर्यावरण त्रासदी से कम नही है। यह हमारे पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध होगा। जिससे प्रकृति का संतुलन अस्थिर हो सकता है। कोरोना महामारी के इस भीषण काल में ऑक्सीजन सम्बंधित समस्या से जिस तरह भारत…

यूपी सरकार के लिए लॉकडाउन अच्छा है ,ऐसे हो रही कमाई

यूपी में मास्क नहीं पहनने पर 50.73 लाख चालान काटकर 81.53 करोड़ वसूले, सबसे ज्यादा चालान बनारस में काटे कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच यूपी सरकार के राजस्व को काफी फायदा हुआ है। बाजार में डेढ़ रुपए वाला मास्क 15 और 17 रुपए वाला एन-95 मास्क 150 रुपए में बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन मास्क नहीं पहनने वालों के चालान जरूर काटे जा रहे हैं। राज्य में अब तक 50 लाख 73 हजार 327 लोगों के चालान काटे गए हैं। इन लोगों से 81 करोड़ 53…

रायबरेली:बिना आदेश के ही करा डाला नहर पर पुल का निर्माण

ऊंचाहार। एनटीपीसी को गई गंग नहर की माइनर पर एक भूमाफिया द्वारा पुल का निर्माण करा दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर अवर अभियंता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। ऊंचाहार क्षेत्र में इस समय भू माफियाओं का बोलबाला है। ग्राम सभा की भूमि के आसपास की जमीनों को खरीद कर उसे प्लाटिंग कर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा हैं। और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नहर विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार मिश्रा का आरोप है कि डलमऊ गंग नहर कैनाल से…

रायबरेली:मुराई बाग में दुकानों में की गई छापेमारी वसूला जुर्माना

डलमऊ रायबरेली- लॉकडाउन के दौरान मुराई बाग कस्बे में खुली दुकानों में एसडीएम विजय कुमार पावर कोतवाली प्रभारी राजेश आबकारी विभाग से क्षेत्रीय निरीक्षक केके श्रीवास्तव की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम एसडीएम एवं पुलिस बल की टीम द्वारा डलमऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और इलाहाबाद रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की इस दौरान सरकारी शराब की दुकान में अधिकारियों को गंदगी मिली जिसको लेकर ठेका संचालकों को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने मुराई…

रायबरेली: महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

ऊंचाहार। जब्बारी पुर गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी महरानी देवी का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम गांव के ही तीन लोग उसके घर के अंदर घुस आए। और पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। सास के साथ मारते देख छुड़ाने दौड़ी बहू शीला देवी की भी उन लोगों ने लाठी डंडों से…

रायबरेली: अज्ञात चोरों ने मोटर साइकिल पार कर दी

ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गाँव निवासी एक अधेड़ की बीती रात उसके गाँव से ही अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल पार कर दिया पीड़ित ने कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत की है। उक्त गाँव निवासी राकेश कुमार मौर्य गुरुवार की रात गाँव में ही कुछ दूरी पर एक निमंत्रण में मोटरसाइकिल से शामिल होने गये थे। जब वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी । खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में है। इस बावत…

बरेली – मूलभूत सुविधाओं से ग्राम पंचायत को बेहतर बनाना होगी मेरी प्राथमिकता – ग्राम प्रधान इस्माइलपुर

आँवला – सपथ ग्रहण होने के बाद पूरे जनपद के नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा अपनी अपनी ग्राम पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं व समस्याओं को देखते हुये गांव के विकास के लिए रणनीति बनाई जा रही है रणनीति का पता करने के लिए हमारे संवाददाताओं से बातचीत का क्रम जारी है। इसी क्रम मे जनपद के व्लाक मझगंवा अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इस्माइलपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह ने गांव के विकास का एजेंडा बताते हुए कहा कि वह अपने गांव की बुनियादी जरूरतों को ध्यान मे रखते हुये…