आजमगढ़ :जिले में सीआईबी वाराणसी और आरपीएफ आजमगढ़ की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर एक और फर्जी सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-टिकट निकालने वाले व्यक्ति नितिन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दुकान पर पुलिस ने छापेमारी की। दुकान संचालक द्वारा आईआरसीटीसी की फर्जी वेबसाइट पर फर्जी यूजर आईडी बना कर अवैध रूप से सामान्य व तत्काल ई-टिकट निकाले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल आठ ई-टिकट बरामद किये हैं। सीआईबी वाराणसी अभय कुमार राय व आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने…
Category: उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ :सीआरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में कोहराम
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की सोमवार की शाम प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार को मृत जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नैठी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमेश सोनकर पुत्र लक्षन सोनकर सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रयागराज जिले में थी। परिजनों के अनुसार एक अगस्त को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें स्थानीय अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई।…
आजमगढ़ :वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया
आजमगढ़ : बूढ़नपुर के तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के विरोध में मंगलवार को बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने तहसीलदार पर तहसील में चल रहे मुकदमों में बिना सुनवाई एक पक्षीय फैसला देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मंत्री सूर्य प्रकाश यादव, प्रेम…
आजमगढ़: हेडफोन लगाना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन से कट कर हुई मौत
आजमगढ़: एक युवक को हेडफोन लगाना महंगा पड़ गया। ट्रेन की आवाज न सुनाई देने पर कटकर युवक की मौत हो गई। मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर का है। मंगलवार को दिन में रेलवे पटरी पार करते समय युवक ट्रेन से कट गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। खरेवां गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा पुत्र मोहम्मद वैस मंगलवार को दिन…
आजमगढ़: गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग
आजमगढ़। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान सहित छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपतियों का लाभ दे रही है तो किसानों का शोषण कर रही है। देशवासियों के लिए अनाज पैदा करने वाला किसान आज सरकार की व्यवस्था के आगे घुटने टेकता नजर आ है। जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा…
प्रयागराज: सर्पदंश से महिला की मौत
कोरांव (प्रयागराज): कोरांव थाना अंतर्गत सिरोखर गांव में घरेलू काम करते समय सांप काट लेने से एक महिला की मृत्यु हो गईउक्त गांव निवासी सुनीता देवी उम्र 29 वर्ष पुत्री शिवकुमार पाल कल सुबह अपने कच्चे घर में साफ सफाई कर रही थी कि अचानक बिल मे छिपे सांप ने उसे डस लिया कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़-फूंक हेतुगाजीपुर लेकर गए लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी महिला की जान बच नहीं सकीमृतका के 2 पुत्र हैं अनिमेष 8 वर्ष से 6 वर्ष व…
आजमगढ़:वैक्सीन हुई खत्म, कई जगह भीड़ संभालने को बुलानी पड़ी पुलिस
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चेतावनी ने तो कमाल कर दिया है। टीकाकरण को लेकर लोगों का हुजूम अब बूथों पर उमड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित मेगा टीकाकरण कैंप के तहत जिले में कुल 176 बूथ स्थापित किए गए थे। हर बूथ पर टीकाकरण को लेकर हुजूम उमड़ा हुआ था। कई बूथों पर धक्कामुक्की होने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी तो वहीं कई बूथ ऐसे भी रहे जहां टीका समाप्त हो जाने पर लोगों को बैरंग वापस भी लौटना पड़ा। हर केंद्रों पर उड़ी कोरोना गाइड लाइन…
आजमगढ़ :बाइक सवारों द्वारा अपहृत की महिला किसी तरह पहुंची थाने
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव निवासीनी वृद्धा का सोमवार की शाम बाइक सवारों अपहरण कर लिया था। मंगलवार को वृद्धा थाने पर पहुंची और बताया कि बाइक सवारों ने उसके जेवरात को लेने के बाद गोसाईं की बाजार में छोड़ दिया। मेंहनगर के शेखुदासपुर गांव निवासी चनपत चौहान सोमवार को दिन में अपनी पत्नी लालमती को साइकिल से लेकर मेंहनगर कस्बा दवा दिलाने गया था। वापस घर लौटते समय दंपत्ति को बाइक सवारों ने रोक लिया और कहा कि आवास का पैसा आया है। जिसे निकालने के…
बदायूं: चोरों ने घर में लगाई सेंध और माल किया पार
बदायूं: दिनांक 3/8/2021 की बीती रात सचिन बाबू पुत्र श्री हरिओम (भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष बदायूँ) जो की ग्राम नागपुर का निवासी है. उनके घर पर पीछे से (कूमिल) दीबार तोड़ कर डकैतों ने चोरी की . जानकारी के मुताबिक घर में जो भी सामान था ,150,000₹ ,पीतल के बर्तन ,सिलाई मशीन इत्यादि ले गए. चोर घर के पीछे से आये और बढ़ी सी सेंध लगाई . रात का वक्त था घर में सब सो रहे थे. चोरी करने के लिए उन्होंने कमरे में अन्दर से कुन्डी लगा दी ताकि…
रायबरेली: जोहवा नटकी में गांव के बाहर बने हुए कुएं में गिरा नील गाय का बच्चा पीआरवी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बचाया
रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोहवा नटकी में जहां आज बुधवार को सुबह अचानक एक नील गाय का बच्चा गांव के बाहर बने हुए कुएं में जा गिरा सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो देखा कुएं में नील गाय का बच्चा तड़प रहा था खबर गांव पहुंची तो लोगों का मजमा लग गया ग्रामीणों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पीआरवी व वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई कुछ ही समय में पहुंचे पीआरवी के जवानों ने वन विभाग व ग्रामीणों की मदद से बच्चे को…
इटावा:अज्ञात युवक का शव मचा हड़कंप
इटावा: तिवारी के खेत पर लटका मिला एक अज्ञात युवक का शव. बम्बा के पास तिवारी के खेत के पास राम भट्टा के पीछे अज्ञात शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. ग्राम मोढी थाना भरथना मौके पर रवाना हुई.पुलिस टीम ने अज्ञात युवक का शव अपने कवजे में लेकर शव की जाँच पड़ताल शुरू की.रिपोर्ट: राहुल शाक्य जिला संवाददाता इटावा
इटावा: गोलियों की तड़ताआहट से गूंजी संतोषपुर पचार
बसरेहर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर पचार उस वक्त गोलियों की आवाज से गूंज उठी, जब गांव के ग्रामीण शाम 6:00 बजे अपने खेतों में खेती किसानी का काम कर रहे थे,चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव संतोषपुर पचार व मसनाई गांव के पास में बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई, बदमाश संतोषपुर पचार पर चौपला की तरफ भाग रहे थे, तभी पीछे से आ रही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की ,एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश सवार थे…
फर्रुखाबाद :पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ बा लंबी उम्र के लिए लोधी युवा महासभा ने किया हवन पूजन
फर्रुखाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दीर्घायु के लिए लोधी युवा महासभा ने हवन पूजन किया। लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित आवास पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के दर्जनों लोगों ने हवन में आहुतियां भेंट कर बाबूजी के शीघ्र स्वस्थ होने व लम्बी उम्र के लिए कामना की।कार्यक्रम में लोधी युवा महासभा के ईश्वर दयाल राजपूत महामंत्री, महादेव राजपूत उपाध्यक्ष जोहरी लाल राजपूत महामंत्री,पुरुषोत्तम वर्मा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद, लज्जाराम वर्मा उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद,राजन राय…
OBC वर्ग को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, राज्यों में आरक्षण के बिल पर लगेगी मुहर
केंद्र सरकार ओबीसी की सूची पर राज्यों की शक्ति बहाल करने को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में ही 127वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 5 मई को मराठा आरक्षण को लेकर दिए एक फैसले में राज्यों सरकारों से ओबीसी की पहचान करने और उन्हें अधिसूचित करने का अधिकार वापस ले लिया था। ईटी की खबर के मुताबिक, एक बार संसद संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26) सी के संशोधन पर मुहर लगा देगी…
जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच चले ने लाठी डंडे में इसरावती (50) पत्नी राधेश्याम उनका पुत्र बृजेश (23) घायल हो गए। मजडीहां गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने महेन्द्र (34) पुत्र भुलई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं बड़ागांव में मामूली विवाद को लेकर जगदीश कुमार…
जौनपुर:सर्प के काटने से हुई महिला की मौत पसरा मातम का माहौल
जफराबाद उत्तरगावां, (हनुमान नगर) निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ इनरू की 52 वर्षीय पत्नी शीला देवी सोमवार 2अगस्त को अपने घर के एक कमरे में दूध रखने गई थीं। कमरे में बैठे सांप ने डस लिया। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजन निजी वाहन से जिला मुख्यालय एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर व रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला का यानी मंगलवार 03 अगस्त को दाह संस्कार किया गया । मृतक के घर में पसरा है मातम का…
मैनपुरी : खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने किसान को पीटा
किशनी।मक्का के खेत में फसल खा रही बकरियों को रोकने पर दबंगों ने दलित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी राजू पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह अपने खेत पर खड़ा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेत में बकरियां उसकी मक्का की फसल को खा रही हैं। इस पर उसने बकरियों को खेत से मार कर निकाल दिया। इस बात से…
पीलीभीत : पूरनपुर129 विधानसभा पूरनपुर में घुघचिहाई मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।
पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी घुंघचिहाई मंडल जिसके मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पान्डेय जी जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री जीन ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बिल पर फिर कार्यकर्ताओं का सहयोग से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ऋतुराज पासवान जी ने मंडल की कार्यसमिति संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है और पासवान…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर में होंगी शामिलजिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनीता सचान द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे सर्किट हाउस में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
मैनपुरी: बारिश से सड़क पर हुआ जल भराव
मैनपुरी/किशनी- ऊँचा इस्लामाबाद में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आने-जाने बालो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
