बरेली – सिरौली थाना समाधान दिवस में शिकायत कर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे लेने के बाद भी नहीं की पैमाइश।

आँवला – सिरौली थाना समाधान दिवस में सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास निवासी बाबू खां पुत्र तवारक अली ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर बताया है कि उसकी जमीन ग्राम गुरुवा के रकवे में है।जिसका रकवा मौके पर कम है।अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उसने एसडीएम आंवला के यहां प्रार्थना पत्र दिया है जिसके परिणामस्वरूप हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया था।पैमाइश कराने के लिए बाबू खां ने मोहल्ला साहूकारा निवासी पप्पू की मौजूदगी में हल्का लेखपाल अंगद कुमार को सात हजार रुपए भी दे दिए थे।लेकिन…

पीलीभीत : विकास सम्बन्धी योजनाओं में प्रदेश स्तर पर जारी रैंक में जनपद को प्राप्त हुआ पंचम स्थान।

पीलीभीत शासन द्वारा जारी प्राथमिकता के विकास कार्यों की प्रगति सम्बन्धी जारी सूची में जनपद को पंचम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में विगत माह में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये थे, इस माह में बढ़कर 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं। 52 प्रपत्रो में जनपद को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी व निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिनकी नियमित समीक्षा बैठक करने के परिणाम स्वरूप विभागों द्वारा की गई समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण की गई कार्यवाही…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।

पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पूरनपुर पर जनता की समस्याओं को सुनकर वहां पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गय। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह कर रहे थे ।कुछ शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सर्किल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं के बारे में भी पुलिस से जानकारी जुटाई और टीम बनाकर क्षेत्र में अपराधों…

शिक्षा एवं संचार, सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अक्टूबर, 2018 में ही ओडीएफ राज्य घोषित।

पीलीभीत : प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की यात्रा में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का स्तर प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस पुनीत कार्य के पूरा करने के लिए, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश को लक्षित अवधि से पहले लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। हालांकि यह एक कठिन कार्य था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक सहभागिता को मुख्य अस्त्र के रूप में सम्मिलित करते हुये, सोशल मोबलाइजेशन हेतु स्वच्छा ग्रहियों की तैनाती, सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन के लिए नियमित सूचना, शिक्षा एवं संचार की गतिविधियां…

बहराइच-इस सरकार में किसान करे तो क्या कहीं बोरे का संकट तो कहीं कोई बता रहा क्वालिटी में दिक्कत।

मिहींपुरवा /बहराइच- तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत बने धान क्रय केन्द्र पर इस बार पिछले वर्षों की तुलना में धान खरीद की रफ्तार सुस्त पड़ी है। किसानों की ओर से इसका सीधा कारण बेमौसम बरसात होने से धान की फसल की खराबी बताई जा रही है। सरकारी खरीद रेट पर धान क्रय केन्द्र अपना धान लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि 1940 रुपये प्रति कुंटल की दर से धान खरीद की जाती है किंतु बोरों की कमी के कारण कुछ केंद्रो पे धान क्रय में बाधा पैदा हो रही है मिहींपुरवा धान…

गोंडा: रवि गोस्वामी बने सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,संगठन के साथियों का जताया आभार

कर्नलगंज, गोंडा ज़िला । तहसील मुख्यालय के ब्लाक कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कुम्हरौरा निवासी सरल एवं सादगी स्वभाव के कहे जाने वाले सफाई कर्मी रवि कुमार गोस्वामी अपनी व्यवहार कुशलता के चलते शुक्रवार को उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक कर्नलगंज अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी देते हुए रवि कुमार गोस्वामी ने बताया संघ के भगवान भगत सिंह,हरिशंकर, अखिलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुमार, मधुराज तथा जितेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में शुक्रवार को उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर रवि कुमार गोस्वामी…

बहराइच-जरवल खंड के गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत माता पूजन कार्यक्रम एवं सामूहिक वन्देमातरम गान किया गया

*जरवल खंड के गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत माता पूजन कार्यक्रम एवं सामूहिक वन्देमातरम गान किया गया* कार्यक्रम के जिला संरक्षक इन्द्र बहादुर जी ने कहा कि देश की आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भूल पायेगा l जिला संयोजक नीरव प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम से आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों व आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वालों को पहचान दिलाने में मदद मिलेगी l कार्यक्रम में खंड संघचालक…

गोंडा:प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर वि०स० क्षेत्र का होगा पूर्ण विकास- पूर्व मन्त्री एवं विधायक योगेश प्रताप सिंह

कर्नलगंज गोंडा ज़िला । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम धनावा में समाजवादी पार्टी की विजय चौपाल आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रामकैलाश मिश्र ने एवं संचालन हेमंत सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि शाहपुर,धनावा सहित सम्पूर्ण क्षेत्र बाढ़ग्रस्त था जहां पानी भरने पर लोग सड़क पर ही अपना कपड़ा निकाल कर तौलिया लपेटकर पानी के बीच से होकर घर आते-जाते थे। वहीं बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने की वजह से यहां बाहर के लोग अपनी लड़कियों की शादी भी करने नही आते थे,जिसे…

गोंडा: योगी सरकार में खाद (डीएपी) डंप ,फिर भी किसानों को नहीं मिल रही खाद,किसान परेशान

कर्नलगंज/परसपुर गोंडा। एक ओर जहां केंद्र एवं उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार आये दिन किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही उनके हितों की बात करते हुए नहीं थक रही है वहीं दूसरी तरफ निरंकुश अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी बेखौफ होकर सरकार के दावों की हवा निकाल कर उसकी पोल खोल रहे हैं।जिसका जीता जागता उदाहरण क्षेत्र कर्नलगंज व परसपुर में देखा जा सकता है जहां खाद (डीएपी) डंप होने के बावजूद बुआई के समय किसानों को खाद नहीं मिल रही और खाद के लिए किसान परेशान होकर दर भटकने…

गोंडा:सुबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने गोण्डा के मैजापुर मिल में एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास

कर्नलगंज, गोंडा। विगत एक महीने के अंतराल में दूसरे दौरे पर गोण्डा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। शनिवार को सीएम योगी ने बलरामपुर शुगर मिल की यूनिट मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले डिस्टलरी प्लांट की आधारशिला रखी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने यहां पर खेती किसानी के स्टालों का शुभारंभ किया। यहां की मैजापुर चीनी मिल प्रांगण में 60 से ज्यादा स्टाल लगे थे। सीएम ने विभिन्न योजना के तहत तैयार हो रहे उत्पाद…

पीलीभीत :रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल एवं राष्ट्रीय छय उन्मूलन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल टीवी स्क्रीनिंग कार्यक्रम पीएस कल्याणपुर स्कूल में किया गया।

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने पीएस कल्याणपुर स्कूल में टीवी स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित करवाया जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश भट्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर नीति उपाध्याय शेर सिंह चौहान अब्दुल खालिद खान प्रेमचंद्र सिंह नजाकत अली आदि लोगों की टीम ने आकर गांव में फांसी से ग्रसित मरीजों की जांच की एवं उन्हें टीवी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही टीवी से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान कीउक्त कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की…

जौनपुर: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से पुलिस चौकी ध्वस्त

शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।तेज आवाज सुन मौके पर जुटे स्थानीयों ने मलवे से सफाईकर्मी एंव एक हेड कांस्टेबल को बाहर निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सफाईकर्मी को मृत घोषित कर दिया वहीं हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।शुक्रवार की देर रात 1:30 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार तेज धमाके से हिल गया सभी अपने घरों से बाहर निकले तो देखा…

लखनऊ: समाज मे गरीब और असहाय के लिए सराहनीय कार्य कर रही डॉ० प्रियंका मौर्या

लखनऊ सिटी की रहने वाली डॉ० प्रियंका मौर्या निरंतर समाज सेवा को लेकर सुर्खियो में रहती हैं.डॉ० प्रियंका मौर्या हर दिन निरन्तर प्रयास से असहाय और गरीब लोगों की सेवा सच्चे हृदय से करती दिख ही जाती हैं . बताते चले कि डा० प्रियंका मौर्या लखनऊ में होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और इसके अलावा कांग्रेस में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. कल बीते दिन शुक्रवार को कुछ जगह पर जाकर डॉ प्रियंका मौर्या कई लड़कियों से मिली और उनका हाल जाना, उन्हें इस दौरान कई ऐसी लड़कियां मिली जो…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 11.12.2021 को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझ्ाौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते…

जौनपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एसडीएम ने किया बीएलओ संग बैठक

शाहगंज(जौनपुर): विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने और मृतकों व न रहने वालों के नाम काटने को लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बीएलओ के साथ बैठक की। काम में लापरवाही मिलने पर कई बीएलओ को नोटिस देकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा।एसडीएम ने क्षेत्र के प्रत्येक बीएलओ से एक एक करके विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। काम पूरा करने वालों की सराहना की वहीं कार्य में लापरवाही करने वाले दर्जनभर से अधिक बीएलओ को नोटिस जारी कर 24…

जौनपुर: शाम को घर से निकले थे खाना बनाने, सुबह मिली लाश

शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकलां गांव में नहर के किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम आधार मौर्य निवासी सुइथाकलां के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी शांति देवी ने आरोप लगाया है कि लालापुर गांव निवासी झिन्नू यादव 23 नवंबर की शाम को अपने घर खाना बनाने के लिए उनके पति को लेकर गए थे किंतु पूरी रात बीत जाने के बाद भी घर…

बहराइच:कैसरगंज से सपा उतार सकती है क्षत्रिय उम्मीदवार,बिगड़ सकता है लोगों का राजनीतिक समीकरण

बहराइच: देवीपाटन मण्डल के बहराइच जनपद की कैसरगंज विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान चल रहा है। वैसे तो यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अति करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक रामतेज यादव की रही है। वह यहाँ से कई बार विधायक भी चुने गये हैं,लेकिन विगत कई चुनावों में उनकी करारी शिकस्त को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी अब उनकी जगह कोई नया प्रत्याशी उतार सकती है। वैसे तो अभी कुछ दिनों पूर्व बसपा…

पीलीभीत: पूरनपुर रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय में जाकर कार्यरत 3 रसोइयों को प्रदान की हाइजीन किट

आज रेड क्रॉस सोसाइटी पूरनपुर ने ग्राम कल्याणपुर में जाकर प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में कार्यरत 3 रसोइयों को हाइजीन किट का वितरण किया रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने कल्याणपुर सरकारी स्कूल में कार्यरत अनीता रामबेटी तथा फूलमती को विद्यालय की प्रधानाचार्य सुगंध अग्रवाल रजनी शर्मा के साथ हाइजीन किट का वितरण किया तथा साथ ही गांव के ही राम बिहारी दास बाबाजी जिनका छप्पर पूरी तरह से टूटा हुआ था तथा इस कड़ाके की ठंड में हवा एवं उससे रात भर अंदर पानी आता रहता था…

पीलीभीत: आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पीलीभीत के थानों पर ग्राम प्रधान, सभासद, चौकीदार एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गई मीटिंग।

पीलीभीत आज दिनांक 26 नवंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद पीलीभीत के थानों पर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सभासद, चौकीदार एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए आदेश एवं निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया गया।

पीलीभीत को प्रदेश में डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान हस्तांतरण में प्राप्त हुई द्वितीय रैंक।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डीबीटी के माध्यम से अनुदान प्रदान करने में प्रदेश में जनपद को द्वितीय रैंक प्राप्त हुई है। उप निदेशक कृषि डॉ0 विनोद कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल 2021 से 25 नवम्बर 2021 तक विभिन्न योजनाओं में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि रू0 6669760.00 का अनुदान लाभार्थियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रदान किया जाना था, जिसके सापेक्ष डी0बी0टी0 के माध्यम रू0 661009.00 का अनुदान देकर लाभाविन्त किया…