पीलीभीत : ग्राम पंचायत लिलहर एवं मुड़िया बिलहरा की उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध पत्र निलंबित कालाबाजारी में पाए गए दोषी ।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा प्रेषित थाना बिलसण्डा के मु0अ0सं0 412/2019/धारा-3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना बिलसण्डा बनाम गंगाराम पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी ग्राम लिलहर विकासखण्ड बिलसण्डा से सम्बन्धित प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में ब्रजेश मिश्रा पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो अनियमितताऐं पाये जाने के कारण जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गंगाराम की दुकान का अनुबन्ध पत्र निलम्बित कर दिया गया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर के आदेशनुसार ग्राम पंचायत…

पीलीभीत : ग्राम पंचायत खरौंसा एवं भूड़ा सरैंदा के कोटेदारों से बसूली के आदेश, ले रहे थे दोहरा लाभ ।

पीलीभीत : ग्राम पंचायत खरौसा भूडा सरैन्दा विकासखण्ड मरौरी के उचित दर विक्रत राजकुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित है। ग्राम वासियों द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि उचित दर विक्रेता ग्राम प्रधान के पद निर्वाचित होने के उपरान्त भी दोहरा लाभ ले रहे है। तद्परान्त उक्त दो दुकानों का अनुबन्ध पत्र जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त निरस्त किया गया। तदोपरान्त महोदय के निर्देश के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानाध्यापकों मौखिक निर्देश…

फर्रुखाबाद:इण्टर ग्रुप शूटिंग कम्पटीशन कैम्प,सीएटीसी-31 में अलीगढ़ ग्रुप चैम्पियन,12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के 6 कैडेट चयनित तथा सिंपल यादव अब्बल

फर्रुखाबाद यूपी एनसीसी निदेशालय के दिशा निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा द्वारा 18 मई 2022 आयोजित इंटर ग्रुप शूटिंग कंपटीशन कैम्प का गुरुवार को समापन हो गया । समापन के दिन अलीगढ़ ग्रुप के ऑफिसीएटिंग ग्रुप कमांडर कर्नल मनोज कुमार सिरोही, आगरा ग्रुप के सी ओ कर्नल अजय झा तथा लखनऊ ग्रुप के सी ओ कर्नल पी के चौधरी ने कैंप में आकर विजिट किया तथा सभी एनसीसी कैडेट्स के शूटिंग कंपटीशन का निरीक्षण किया । अंत में ग्रुप कमांडर…

फर्रुखाबाद: सेंट्रल जेल के कैदियों को जादू के जरिए बताया कितना खतरनाक है तंबाकू सेवन काउंसलिंग कर धूम्रपान न करने की दिलाई गई शपथ

“राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत 15 जून तक तंबाकू नियन्त्रण अभियान चलाया जा रहा है l जिसके लिए गुरूवार को सेन्ट्रल जेल में बंदियों को जादूगर दिनेश कौशल ने जादू के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गँवाते हैं | इनमें हर वर्ष करीब नौ लाख भारतीय तम्बाकू सेवन से जान गँवाते हैं, जो क्षय रोग, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली…

फर्रुखाबाद:जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य ने खाई फाइलेरिया की दवा,12 मई से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है जो 27 मई तक चलेगा

फर्रुखाबाद, :जनपद में 12 मई से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है। जो 27 मई तक चलेगा। इसके बाद 1 जून से 6 जून तक माप अप राउंड चलाया जाएगा। इस दौरान किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए और जिन लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया है। उनको इस रोग के बारे में समझा कर दवा खिलाई जाएगी। यह कहना है वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ यू सी वर्मा का l डॉ वर्मा ने कहा कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसकी…

पीलीभीत: छात्रावास में छात्रो के लिए जन सुविधाऐं कराई जायें उपलब्ध-जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक छात्रावास की सुविधाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई। समीक्षा के दौरान छात्रावास अधीक्षक राना द्वारा छात्रावास में न रूकने एवं अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुये स्थायी वेतन वृद्वि रोकने के साथ साथ माह का वेतन रोकने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये गये। छात्रावास अधीक्षक द्वारा पूर्व में छात्रावास में फ्रिज, इन्वेटर सहित अन्य उपकरण चोरी होने के उपरान्त भी एफआईआर दर्ज न कराने…

पीलीभीत: समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला में शीघ्र स्तनपान और केवल स्तनपान के लिए किया गया जागरूक।

पीलीभीत शासन स्तर से बाल विकास विभाग के लाभार्थियों गर्भवती एवं धात्री महिलों में शीघ्र स्तनपान और केवल स्तनपान के प्रति जागरूक करने के लिए एक ऑनलाईन डिजिटल पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया। डिजिटल आयोजन में जिला स्तरीय अधिकारियों सहित लाभार्थी एनआईसी पीलीभीत में उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व में दिये गये लिंक के माध्यम से प्रत्येक ऑगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकत्रियां व केन्द्र के पंजीकृत लाभार्थियों ने भी ऑनलाईन पाठशाला से जुड़कर स्तनपान सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई।जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे निर्देशन में प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित लिंक का…

पीलीभीत:फुटपाथ व नालियों पर न किया जाये किसी प्रकार अवैध कब्जा, कब्जा पाये जाने पर की जायेगी कार्यवाही।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला सतरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान समस्त व्यापारियों को अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में सहयोग करने की अपेक्षा की गई उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी बंधु अपनी दुकान के सामने बिक्री हेतु सामग्री ना लगाएं, अपनी दुकान के अंदर ही समस्त वस्तुएं रखी जाए, बाहर नाली या फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, सभी…

पीलीभीत: युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

पीलीभीत: युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैंः- कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध शिक्षा में मातृ भाषा का महत्व विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना…

जौनपुर:नसे में धुत्त युवक ने भारी पत्थर से खड़ी कार का शीशा तोड़ा

जौनपुर:सनकी युवक ने भंडारी स्टेशन के बगल में मिट्टी के तेल की टंकी के पास खड़ी कार दोनों तरफ का शीशा एक बड़े पत्थर से तोड़ दिया।बता दे कि एक कार जिसका नंबर UP 62 CE 2182 था ,कार का ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके बगल में कही चाय पीने गया था कि तभी एक सनकी युवक आया और एक बड़े से पत्थर से कार का दोनों तरफ का शीशा तोड़ दिया।पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सनकी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और तब तक आ चुके कार ड्राइवर…

रायबरेली : ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट दो लोग घायल बताया जा रहा है

रायबरेली : सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैहिया ग्राम सभा सिरसिरा पूरे राठौर का मामला सामने आया है जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे हुई मारपीट से दो लोगो को घायल बताया जा रहा है घायलो को नजदीकी अस्पताल सलोन मे ले जाया गया वही डॉक्टरो ने नाजुक स्थित देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली को रिफर कर दिया गया वही उनका इलाज चल रहा है वहीअमृत लाल ने नजदीकी थाना थाना सलोन मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित अमृतलाल का कहना है कि विरोधी बृहंभा नंद…

बरेली – प्रधान बी डी सी स्वाभिमान संघ ने सी ङी औ को BDC को मिले अधिकार के सम्बंध मे ज्ञापन सौंपा।

आँवला – प्रदेश में बीडीसी सदस्यों की हो रही अनदेखी के कारण आज प्रत्येक जिले में प्रधान बीडीसी स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला जी के निर्देशन अनुसार बरेली में संघ के जिला अध्यक्ष राम बहादुर साहू के नेतृत्व में सी डी औ को BDC सदस्यों ने विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि 1 साल से बीडीसी सदस्यों की अनदेखी हो रही है ना तो कोई काम राज्य वित्त या मनरेगा मे काम मिला ना मीटिंग भत्ता मिला जो सदस्य दुर्घटनाग्रस्त हुए ना…

रायबरेली : अस्थाई गोवंश आऋम भवानीपुर मे ईट भट्टा संघ सलोन द्रारा ,15 कुंटल भूसा दान किया गया

रायबरेली 25 म ई 2022 रायबरेली सलोन विकास खंड सलोन आसाराम वर्मा की प्रेरणा से अस्थाई गोवंश आश्रम स्थल भवानीपुर को55 कुंटल भूसा दान किया गया जिसमे ग्राम प्रधान रीता गुप्ता ग्राम पंचायत अघिकारी भवानीपुर व उपमुख्य पशु चिकित्सकधिकारी सलोन दोरा ईट भट्टा संघ को भूसा धान प्रमाण पत्र भी दिया गया

फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक ब्रजकुमारी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक बृजकुमारी का जनपद में आगमन हुआ जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रज कुमारी का एवं उनके साथ आए राजेश कुमार राजश्री का जनपद की सीमा में उनका स्वागत किया लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया इस मौके पर जिला संगठन निर्माण प्रभारी नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में ग्राम घारमपुर के ठाकुर सविंदर सिंह के निवास स्थान पर पार्टी संगठन विस्तार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दीया की किस सभी कार्यकर्ता…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं से उन्हें बना रही है सशक्त।

पीलीभीत प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितार्थ अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ये सभी योजनाए दिव्यांगजनों को पुनर्वासित कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के अपने वृहतर उद्देश्य की पूर्ति करती है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं दिव्यांगजनों के आर्थिक, शैक्षणिक पुनर्वासन के साथ आवश्यक शारीरिक एवं मानसिक पुनर्वासन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।प्रदेश सरकार दिव्यांग व्यक्तियों हेतु भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनके जीवनयापन के लिए स्वयं का न तो कोई साधन है और न ही…

पीलीभीत :आगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने के लिए लिंक जारी किया गया।

पीलीभीत बाल विकास विभाग के अन्तर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में जागरूकता तथा योजनाओं के प्रति लाभार्थियों का प्रतिपुष्टि हेतु “पोषण पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम “पोषण पाठशाला” का आयोजन दिनॉक 26.05.2022 को अपरान्ह 12 बजे से 02 बजे के मध्य एन०0आई0सी0 के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम “शीघ्र स्तनपान-केवल स्तनपान” रखा गया है। एनआईसी के अतिरिक्त सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों…

पीलीभीत बाबा त्रेतानाथ मंदिर पर बुद्धवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

पीलीभीत पूरनपुर तहसील से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव सिंहपुर व खाड़ेपुर के मध्य बाबा त्रेतानाथ मंदिर का प्राचीन स्थल है। इस स्थल पर मांगी गई मुराद बाबा त्रेतानाथ पूरी करते है। इसी वजह से यहां पर हर समय कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है। गांव सिंहपुर के बुजुर्ग कुंदनसिंह ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना त्रेतायुग में स्वयं हुई थी। तभी से यहां मंदिर पर लोगों द्वारा मांगी गई मुराद पूरी होती है। मंदिर पर श्रावण माह में हर सोमवार को मेला लगता है।मंदिर पर…

पीलीभीत :प्रतियोगिता युवा रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

पीलीभीत युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैंः- कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध शिक्षा में मातृ भाषा का महत्व विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना…

पीलीभीत : ‘‘ माँ भगवती समूह ’’ जनपद का छठवॉ महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला ग्राम बेहटी विकासखण्ड बिलसण्डा ‘‘माँ भगवती समूह’’ महिला स्वयं सहायता समूह जनपद का छठवॉ समूह बना। माँ भगवती समूह द्वारा किचन गार्डन हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पाद निर्मित किया जा रहा है। परियोजना निदेशक को उनके…

पीलीभीत : शासन द्वारा प्रजापति समाज को रोजगार के लिए ऋण हेतु आवेदन एवं निशुल्क माटीकला टूलकिट वितरण ।

पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रजापति समाज के उत्थान हेतु माटीकलाप बोर्ड का गठन किया जा चुका है, जिसके अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत निम्न 03 योजनायें संचालित की जा रही हैंः- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत कुम्भकार/प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरों को माटीकला उद्योग की स्थापन हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू0 10.00 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने…