मैनपुरी: जिला मैनपुरी ब्लाक घिरोर के ग्राम पंचायत नाहिल कठेगरा के गांव नगरिया का बहुत बुरा हाल है

नगरिया में विकास की बहुत बड़ी गंगा बह रही है। सड़को पर पानी बह रहा है। नया इंटरलॉक हो गया है बो भी टूट गया है। 2साल के में कुछ भी नहीं किया है केबल दलाली करना शीखा है। पूरे मौजा के अंदर कोई काम नहीं कराया। प्रधान अजय कुमार

बरेली :लाखों की संख्या मे जलाभिषेक करने के कारण आज डीएम के आदेश पर बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

बरेली में सावन के तीसरे साेमवार पर करीब पांच लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक को देखते हुुए बरेली डीएम ने सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।जिसके तहत बरेली में सोमवार को सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे।इसके अलावा डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कांवड़ियों के जलाभिषेक करने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए है।मुस्तैद प्रशासन, शहर में होंगे पांच लाख कांवड़िए सावन के तीसरे सोमवार को बरेली में पांच लाख से अधिक कावंड़ियां जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी को अलर्ट जारी कर…

बरेली :सन्धिग्ध अवस्था मे फांसी पर झूलती मिली 2साल पहले की विवाहिता

बरेली :देवकोला की रहने वाली नीरज पत्नी राजवीर का शव उसके घर में कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला। राजवीर का कहना है कि उसकी पत्नी नीरज बीमार रहती थी और आए दिन वो अपने जीजा के घर जाने को कहती थी। शनिवार को कमरे के अंदर कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी कमरे को अंदर से बंद कर लिया था पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तुड़वाकर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा

बरेली :दूसरी शादी का विरोध करने पे पत्नी को दिया नफ़रतनामा, रिपोर्ट दर्ज कराने गयी पहली पत्नी

थाना किला क्षेत्र के आनंद विहार की खालदा अंजुम पत्नी अनवर अली पुत्री सैयद मुनव्वर अली ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। खालदा अंजुम ने बताया कि उसका पति अनवर अली ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी की और जब दूसरी शादी का उसे पता चला तो उसने अपने पति अनवर अली का विरोध किया।

बरेली :काँवरियों के जत्थे पर आज फेंका गया पत्थर

बरेली :बरेली के नबावगंज मे आज फिर कवंरियो के साथ बदसलुकी करने की बात सामने आई है बताया गया है ज़ब कावंरियो का जत्था जा रहा था तो अन्य समुदाय ने जत्थे पर पत्थर फेंका जानिए मामला नवाबगंज के मिश्रित आबादी वाले जरेली में हंगामा, कांवड़ जत्थे पर पत्थर फेंके जाने से गुस्साए कांवड़िए, मंदबुद्धि बच्चे की गलती बता रहे गांववाले, हंगामा जारी, विधायक डॉ. एमपी आर्या कांवड़ियों को समझाने में जुटे।

बरेली :हरियाली तीज पर महिलाओ ने सजाए मेहंदी से अपने हाथ

देवरनिया/बरेली : सावन मे हरियाली तीज का अपना अलग ही महत्व है। रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर मेंहदी लगाकर हरियाली गीत गाये।और झुले झुले।जगह-जगह हरियाली मेले भी लगे,जिनमे बच्चों ने खुब लुप्त उठाया। छोटी-छोटी बच्चीयों ने भी अपने हाथों पर मेंहदी लगाई।और एक-दुसरे हरियाली तीज की बधाई दी।महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र, चूडी पहनकर पूजा- अर्चना की।

बरेली :देवरनिया के गांव पखुर्नी के मुस्लिम व्यक्ति ने पेश की समता समानता की मिशाल

बरेली : कोतवाली देवरनिया हल्का न० चार के गांव पखुर्नी मे रविवार को मंहत ओम प्रकाश के नेतृत्व मे भोले प्रदीप,राजू, क्रिशना,पंकज,महावीर धर्म प्रकाश,गुड्डू,वेद प्रकाश का जत्था कछला घाट जल लेने काबड यात्रा लेकर रवाना हुआ। यह काबड यात्रा टैक्टर-ट्राली से रवाना हुई। गांव निवासी सगीर अहमद ने अपनी टैक्टर-ट्राली को निशुल्क दिया है। और मुस्लिम समाज के अन्य लोगों के साथ स्वागत कर काबड यात्रा को विदा किया है।

पीलीभीत :युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत पुरनपूर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के ऊपर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की और अपशब्द बोले उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अधीर रंजन और कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति से माफी मांगे अन्यथा अधीर रंजन जी पर प्रशासन उचित कार्यवाही करें इस संदर्भ में आज ज्ञापन दिया गयाज्ञापन देते हुए मौजूद कार्यकर्ता लक्ष्य गुप्ता ,अमित कुशवाहा ,सूर्य गुप्ता, अंकित भारती, विवेक तिवारी, शिवा जयसवाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अरविंद सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

पीलीभीत :बेदखल किए गए पुत्रों ने ग्रामीण के घर पर किया कब्जा

पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर कला निवासी एहसान मोहम्मद ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।इसी दौरान बेदखल किए गए उसके पुत्र कुछ लोगों की मदद से उसके घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर रहने लगे। पीड़ित ने इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी थी। शिकायत करने के बाद वह वापस लौट रहा था।इसी दौरान घर पहुंचने पर लोगों ने उसके पुत्र महफूल पर तमंचा तानते हुए दोवारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी…

पीलीभीत :गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती का आयोजन

पीलीभीत पूरनपुर- गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में आरती का आयोजन किया।जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गोमती नदी के किनारे प्रत्येक घाट पर आरती के आयोजन के निर्देश दिए हैं। गोमती नदी के सोलह घाटों पर योग व आरती प्रतिदिन होनी चाहिए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के लिए गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती की गई। आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भद्रपाल गंगवार सहविभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। इस अवसर तहसीलदार ध्रुवनारायण यादव, रविन्द्र कुमार नन्द, ललित कुमार वर्मा, कढेचौरा ग्राम प्रधान लक्ष्मीकान्त…

सीतापुर: मांस मछली के अवशेष खेत में डालने से मना करने पर आरोपियों ने जमकर की पिटाई ।

मिश्रित सीतापुर / कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहादतनगर निवासी अशोक कुमार मौर्य ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि गांव के ही निवासी इसरार , निसार , अजहर , अदाब पुत्र गण नासिर वेग ने अपने मकान के बाहर तालाब खोद रखा है । जिसमें वह मछली पालन का व्यवसाय कर रहे है । बीते दिवस तालाब के जल भराव से पीड़ित के मकान की दीवार गिर गई थी । जिसे निर्मित करा देने की बात कही थी । वह भी अभी तक निर्मित…

सीतापुर:जीएसटी पंजीयन के लिए जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया

मिश्रित सीतापुर / राज्य कर विभाग व्दारा मस्जिद बाजार महोली में जीएसटी पंजीयन के लिए ब्यापारी जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया । इस सेमीनार में श्रीमती मंजू मौर्या सहायक आयुक्त व बंशीलाल , राज्य कर अधिकारी ने जीएसटी के सम्बंध में सभी व्यापारियों को जानकारी दी । आयोजित सेमीनार में उन्होने बताया कि जीएसटी पंजीयन व आसान रिटर्न के तहत 10 लाख रुपए तक के व्यापारियों हेतु मुफ्त दुर्घटना बीमा की ब्यवस्था की गई है । इस योजना के तहत 1.5 करोड का वार्षिक कारोबार करने वाले व्यापारियो के…

पीलीभीत: खोलता दूध मासूम पर गिरा,गंभीर रूप से झुलसा

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी ताज मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हसन घर में खेल रहा था।इसी दौरान गैस पर गर्म हो रहे दूध का कटोरा मासूम के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।रोने की आवाज सुनकर परिजनों में खलबली मच गई।आनन-फानन में उसको उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पीलीभीत: कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

पीलीभीत पूरनपुर।रविवार को नगर के बंडा रोड पर स्थित स्वामी एजुकेशन कंपलेक्स महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर व भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इसके बाद जिला पंचायत आपके द्वार के तहत वार्ड 6 के सभी गांव सिरसा,कल्याणपुर में कैंप लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कैंप में बताया गया लाभकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे निशुल्क दिलवाया जाएगा।कैंप में घर बैठे ग्रामीणों को आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,श्रमिक कार्ड,राशन…

पीलीभीत: रास्ते में फैली गंदगी पर धान रोपाई कर जताया विरोध

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां गांव में विकास कार्य के लिए ग्रामीण तरस रहे है।लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन अभी विकास की कोई किरण नही देखी गई।गांव में विकास कार्य मानकों को अनदेखा करके कराया है।गांव के बीचो बीच कच्ची सड़के व कच्ची नालियों का निर्माण न कराकर बनी हुई सड़को को का टाइम पूरा होने पर दोबारा बनाया जा रहा। बरसात होते ही इसकी पोल खुल गई।नालियों की सफाई सही ढंग से न होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया।जलभराव हो जाने…

पीलीभीत: फेसबुक पर मैसेज कर अज्ञात व्यक्ति मांग रहा रुपया

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी मोनिस खां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष है।उसने बताया कि उसके फेसबुक मैसेज एप पर पुलिस की डीपी लगी इज़हार खान की आईडी से अज्ञात व्यक्ति सुबह से उसको मैसेज करके रुपए की मांग कर रहा है। रुपए लेने के लिए उसने कई बार पीड़ित के फोन पर मैसेज किए।जब पीड़ित ने रुपए के बारे में जानकारी जुटाई तो उसने कहा कि तुम्हारी बहन रुपए मांग रही है। पुलिस की डीपी का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान कर रहा है।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस…

बरेली :अचानक पेट मे दर्द होने से हरिद्वार से लौट रहे कावरिया की इलाज के दौरान मौत

जनपद बरेली थाना शेरगढ़ हरिद्वार से कांवरिया वापस खुशी खुशी घर को आ रहे थे तभी धनेटा फाटक पर एक भोले के पेट में दर्द उठा भोले का नाम धीरज जिसकी उम्र 16 वर्षीय हैं है पिता का नाम अशोक निवास कस्बा पुर का रहने बाला है अचानक पेट में दर्द उठने से भोले को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय भोले की मृत्यु हो गई भगवान भोले उनकी आत्मा को शांति दे

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ तोता राम मंदिर में हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर में हरियाली तीज के मौके पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पारंपरिक अंदाज में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दी. इस दौरान गीत संगीत नृत्य व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. फतेहगढ़ रंग सजान स्थित तोता राम मंदिर में महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम का आनंद लियातीज पर मिट्टी के भगवान शंकर और पार्वती बनाकर रोली, चंदन व चावल से अभिषेक किया गया। विधि-विधान से पूजा करने…

पीलीभीत : थाना सुनगढी पुलिस द्वारा चोरी गये माल व अवैध शस्त्र सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : अवगत कराना है कि दिनांक 30.07.2022 को विरेन्द्र कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 पिपरावाले न0 02 थाना सुनगढी पीलीभीत ने एक प्रा0पत्र बावत घर में किसी अज्ञात चोरो द्वारा अलमारी का ताला तोडकर घर में रखे आभूषण चोरी कर लेने के संबध में थाना सुनगढी में दिया जिसके सम्बन्ध में थाना सुनगढ़ी पर मु0अ0सं0 372/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था ।उक्त घटना के अनावरण के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व क्षेत्राधिकारी नगर पीलीभीत के सफल…

बरेली :बेटे को इफ्को मे नौकरी दिलबाने के लिए आठ महीने से धरने पर बैठे किसान की भगवान ने तो सुन ली पर इफ्को ने नहीं

– भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर 2021 से किसान धरने पर बैठे हैं, जिनकी जमीन का इफको प्रोजेक्ट के समय अधिग्रहण किया गया था। बताया जा रहा है कि इफको प्रबंधन ने भूमि अधिग्रहण के समय किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हें नौकरी दी जाएगी। इफको प्रोजेक्ट के दौरान 1132 किसानों की जमीन को अधिग्रहित किया गया था। लेकिन, प्रबंधन ने केवल 208 किसानों को नौकरी पर लगाया था, अन्य किसानों को उस समय संविदा पर लगाकर कुछ समय बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया…