फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया।
