उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सभी खबरें
20274 खबरें
फर्रुखाबाद - PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में केंद्र प्रबंधकों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित
आगामी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल/कॉलेज प्रबंधकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई।
लखीमपुर खीरी : विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद
मतदान के मद्देनजर जिले में घोषित हुआ ड्राई डे, देशी-विदेशी मदिरा, बीयर और भांग की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।
एमएलसी निर्वाचन को लेकर पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जेजेआर पैलेस में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
फर्रुखाबाद:विधान परिषद आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर ब्रीफिंग बैठक, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान के निर्देश
फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में अनिवार्य ब्रीफिंग बैठक आयोजित हुई। जनपद में 11 मतदान केंद्र और 30 बूथ बनाए गए हैं, जहां 120 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है।
फर्रुखाबाद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड स्थित एल्विस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद शशिप्रभा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और समय पर गंभीर हालत की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगा।
फर्रुखाबाद : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिता की हत्या में वांछित अभियुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 217/26 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. अली उर्फ अल्लारख्खा को आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है
फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा-खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फर्रुखाबाद:पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर सम्मानित
फतेहगढ़ के 12 यूपी बटालियन एनसीसी के 58 कैडेटों ने अलीगढ़ में आयोजित 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए एनसीसी अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर को कैंप कमांडेंट कर्नल डी. धाढ़वाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
23 अक्टूबर को कासगंज में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर फैसला, शराब और भांग की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली रामलीला यात्रा, रावण दहन ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश रावण क्यों जलाया जाता है
फर्रुखाबाद में विजयादशमी के अवसर पर धूमधाम से रामलीला यात्रा निकाली गई। सरस्वती भवन से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड पहुंची, जहां रावण दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम ने अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
लखीमपुर खीरी : शारदा बैराज पर विसर्जन व्यवस्था परखी, सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के निर्देश
डीएम ने घाट का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग से लेकर गोताखोरों और फ्लड पीएसी की तैनाती तक की समीक्षा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, विसर्जन के दौरान मुस्तैद रहे प्रशासन और पुलिस : डीएम
मैनपुरी:जसराजपुर में अभिधम्म महोत्सव की तैयारियां तेज, 5 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र स्थित ग्राम जसराजपुर के वाई.बी.एस. सेंटर पर 26 और 27 अक्टूबर को दो दिवसीय अभिधम्म महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में अभिधम्म दिवस और कठिन चीवर दान समारोह के लिए तैयारियां तेज हैं। आयोजन स्थल पर करीब 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। देश-विदेश के बौद्ध विद्वानों और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
फर्रुखाबाद में भव्य रावण दहन, डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह रहीं मौजूद
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पांचालघाट पुल जर्जर, मरम्मत के बावजूद नहीं थमी बदहाली; हादसे का खतरा
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।