उत्तर प्रदेश
जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग व्यक्ति की मारपीट कर हत्या ।
खेतासराय (जौनपुर) थानाक्षेत्र खेतासराय के अतर्गत ग्राम रानी मऊ , सेठुआपारा में गांव के ही पड़ोसियों द्वारा जमीनी विवाद के चलते दिनांक 20-10-26 को अकरम 55 पुत्र अब्दुल जब्बार को अपने ही गांव के रहने वाले हुस्न आरा पत्नी बहाउद्दीन , फरहान, अदनान, रिजवान, रहीम, पुत्रगढ़ बहाउद्दीन द्वारा बुरी तरह मारा पीटा गया । जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर थाना खेतासराय की पुलिस मौके पर पहुंची । उसके पहले ही हमलावर फरार हो गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आहत होकर मृतक की पत्नी नरगिस, बेटी , रूबी, समरीन, शीबा, इस्मा, तथा हेमा का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।